Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बाबा फरीद की वाणी से शहर गुंजायमान

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 23 Sep 2020 05:10 AM (IST)

    12वीं सदी के महान सूफी संत बाबा शेख फरीद के आगमन पर्व पर शहर सजा रहा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    बाबा फरीद की वाणी से शहर गुंजायमान

    जागरण संवाददाता, फरीदकोट

    12वीं सदी के महान सूफी संत बाबा शेख फरीद के आगमन पर्व पर पूरा शहर उनकी मानवता की सेवा का संदेश देती वाणी से गुंजयमान है। शहर के चौक-चौराहों पर रंग-बिरंगी लाइटें लोगों के आकर्षण का केन्द्र है।

    आगमन पर्व को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंच रहे हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात हैं। लोगों को कोरोना महामारी में सेहत विभाग द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करने की भी हिदायत देती हुई दिखाई पड़ी।

    टिल्ला बाबा फरीद के सेवादार एडवोकेट महीपइंद्र सिंह सेखो ने बताया कि आगमन पर्व पर सभी धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे हैं। श्रद्धालुओं की सेहत का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि वह कोरोना महामारी की चपेट में किसी भी प्रकार से न आ सके। पूरे शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सभी धार्मिक समागम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 तारीख की सुबह श्री अखंड साहिब के पाठ का भोग डाला जाएगा। महीप सेखो ने सभी श्रद्धालुओं से टिल्ला बाबा फरीद के पेज पर लाईव प्रसारण देखने की अपील की है।