Amritpal Singh Live: जिससे भागा अमृतपाल वो कार हुई बरामद, भगाने वाले 4 लोग भी गिरफ्तार
Amritpal Singh Live Updates पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की शांति से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। बता दें कि अमृतपाल सिंह को पुलिस अभी भी तलाश कर रही है। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़/ नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। 'वारिस पंजाब दे' संगठन के मुखिया और खालिस्तानी समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। भगोड़े अमृतपाल सिंह को 18 मार्च को जालंधर में एक एसयूवी में भागते हुए देखा गया था। बता दें कि वह अब भी फरार है।
#WATCH | 'Waris Punjab De' chief Amritpal Singh was seen escaping in an SUV in Jalandhar on March 18. He is still on the run.
(CCTV visuals) pic.twitter.com/QNHty6PgJP
— ANI (@ANI) March 21, 2023
वहीं पंजाब पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि जिस कार से अमृतपाल सिंह फरार हुआ है। वो कार बरामद कर ली गई है। जिन 4 आरोपिचों ने अमृतपाल की भागने में मदद की थी, उन चारों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिस कार से अमृतपाल सिंह फरार हुआ है। वो कार बरामद हुई है। जिन 4 आरोपियों ने अमृतपाल सिंह की भागने में मदद की थी, उन चारों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है: अमृतपाल सिंह से जुड़े मामले पर सुखचैन सिंह गिल, IGP पंजाब pic.twitter.com/NJCXK1JIf7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2023
भगवंत मान का संदेश
वहीं, सीएम भगवंत मान ने एक संदेश जारी किया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था चुस्त है। पंजाब की शांति से हम खिलवाड़ नहीं करने देंगे। इसमें किसी तरह का समझौता नहीं होगा। हम देश के खिलाफ काम करने वाले लोगों को छोड़ेंगे नहीं। मान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ तत्व विदेशी ताकतों की मदद से पंजाब का माहौल खराब करने की बात कर रहे थे और नफरत भरे भाषण दे रहे थे।
पंजाब की मौजूदा स्थिति पर लोगों को संदेश... https://t.co/sOK2cPHxcb
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 21, 2023
केजरीवाल ने की मान सरकार की तारीफ
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार की तारीफ की है। केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने वहां की कानून व्यवस्था को लेकर जिस तरह से सख्त कदम उठाए हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने कहा पहले कुछ लोग हमें कह रहे थे कि ये लोग बिजली-पानी की समस्या तो दूर कर सकते हैं, मगर कानून-व्यवस्था पर इनका अनुभव नहीं है। मगर हमने एक साल के अंदर पंजाब में दिखा दिया है कि हम कानून-व्यवस्था को भी ठीक कर सकते हैं। हम सच्चे देश भक्त हैं, अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं।
कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं शुरू
बरनाला और बटाला समेत कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर अमृतसर के कुछ इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं, वॉयस कॉल को छोड़कर 23 मार्च दोपहर 12 बजे बंद रहेंगी।
ड्रिबूगढ़ जेल में अमृतपाल के साथी
बता दें कि पुलिस ने अमृतपाल के कई साथियों पर अपना शिकंजा कसा है। पुलिस ने अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह के अलावा दलजीत कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह भुखनवाला और भगवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की एक टीम हरप्रीत को असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल लेकर पहुंची है। हरप्रीत के अलावा अन्य आरोपियों को भी यहां लाया गया है।
चाचा समेत पांच आरोपियों पर रासुका
पंजाब पुलिस ने हरजीत सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया। पुलिस ने सोमवार को हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। हरजीत को विमान से असम के डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल भेजा गया। एक दिन पहले अमृतपाल के चार सहयोगी भी वहीं भेजे गए थे।
अमृतपाल का आईएसआई कनेक्शन
आइजी (हेड क्वार्टर) डा. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद उस पर भी एनएसए लगाया जा सकता है। उसके लिए छापेमारी की जा रही है। गिल ने कहा कि अब तक की जांच में अमृतपाल के आईएसआई कनेक्शन सामने आया है। अमृतपाल और उसके साथियों को विदेश से फंडिग हो रही थी। हवाला के जरिए भी पैसा उन तक पहुंचाया गया।
अभी तक 114 आरोपी गिरफ्तार
अमृतपाल के 114 सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में छह केस दर्ज किए गए हैं। आरोपियों से पुलिस ने नौ राइफल, एक रिवाल्वर और 430 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा मर्सिडीज सहित चार वाहन जब्त किए गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।