Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में ABVP कार्यालय में हिंसा, राष्ट्रीय सचिव पर हमला; कई सदस्य भी घायल

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 11:54 PM (IST)

    चंडीगढ़ में एबीवीपी कार्यालय में हिंसा भड़क गई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव पर हमला किया गया। साथ ही कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। यह हिंसा कैसे हुई पुलिस जांच कर रही है।

    Hero Image
    चंडीगढ़ में ABVP कार्यालय में हिंसा। वीडियो से ली गई तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-15 स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यालय में शनिवार शाम को हिंसा भड़क गई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय सचिव पर हमला किया गया, जबकि कई अन्य सदस्य भी घायल हो गए।

    सूत्रों के अनुसार, यह झगड़ा संगठन के आंतरिक विवाद के कारण हुआ। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल के संयुक्त सचिव जसविंदर राणा और उनकी टीम के शामिल होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि झगड़ा अचानक बढ़ गया और स्थिति हिंसक हो गई। इस दौरान हाथापाई और तोड़फोड़ भी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद

    घटना में एबीवीपी के साक्षम शर्मा समेत कई सदस्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और झगड़े के पीछे के असली कारणों को जानने का प्रयास कर रही है। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

    फिरोजपुर में दादी व पोते से की मारपीट

    वहीं दूसरी तरफ, फिरोजपुर में थाना जीरा सिटी पुलिस ने गांव गादड़ी वाला में घर में घुसकर दादी-पोते से मारपीट के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता रोबियर सिंह पुत्र किरनदीप सिंह निवासी गादड़ी वाला ने बताया कि आरोपित हरदीप सिंह, गगनदीप कौर, राज वासी माछीबुगरा, तरसेम व हरदीप सिंह का ससुर निवासी ठिक्करी वाला ने छह अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके घर में दाखिल होकर उसे व उसकी दादी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    फिरोजपुर में ही थाना वूमेन सेल पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर उसे घर से निकालने के आरोप में उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में विवाहिता सिमरन चानना पुत्री सतपाल चानना निवासी मकान नंबर 127 फेस-1 गोल्डन एंक्लेव सिटी फिरोजपुर ने बताया कि उसका विवाह दीपक खुराना निवासी मोहर सिंह एंक्लेव नजदीक सीएमसी लुधयाना के साथ छह साल पहले हुआ था।

    विवाह के समय उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था, लेकिन आरोपी पति उससे खुश नहीं था और वह उससे और दहेज लाने के लिए मारपीट करता था। 

    यह भी पढ़ें- अमृतसर में हिमाचल रोडवेज की बसों पर फिर हुआ हमला, खालिस्तानी नारे लिखे; शीशे भी तोड़े