इधर BJP में शामिल हुए रंजीत गिल, उधर विजिलेंस ने कस दिया शिकंजा; चंडीगढ़-मोहाली के दफ्तरों पर मारे छापे
चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता रंजीत सिंह गिल के भाजपा में शामिल होने के 12 घंटे बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की। विजिलेंस टीमों ने चंडीगढ़ मोहाली और खरड़ में गिल के आवासों और दफ्तरों की तलाशी ली। छापेमारी की टाइमिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। विजिलेंस ब्यूरो ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन जांच जारी है।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता व रियल एस्टेट कारोबारी रंजीत सिंह गिल के भाजपा ज्वांइन करने के 12 घंटे बाद विजिलेंस ब्यूरो ने दबिश दी है।
विजिलेंस ब्यूरो की अलग अलग टीमों ने चंडीगढ़, मोहाली और खरड़ में में गिल की रिहायश, दफ्तरों को खंगाला। छापे की टाइमिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई है।
हालांकि, छापे को लेकर विजिलेंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन विजिलेंस के अधिकारी गिल के ठिकानों जांच कर रहे है।
हरियाणा CM के आवास पर ज्वाइन की बीजेपी
ध्यान रहे कि बीते शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ज्वांइन की थी। वहीं सूत्रों का कहना है कि गिल के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो को एक शिकायत मिली है जिसके बाद इस छापेमारी को अंजाम दिया गया है। गिल ईडी के निशाने पर भी थे। लेकिन उससे पहले ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई कर दी।
वहीं विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक गिल के कई सहयोगी भी निशाने पर है। गिल पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने खरड़ सीट पर दो बार विधानभा चुनाव लड़ा लेकिन दोनों बार चुनाव हार गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।