विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेरा प्रमुख के साथ रहे तीन कमांडो बर्खास्त, बाबा को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की थी कोशिश

By Ankit KumarEdited By:
Published: Tue, 29 Aug 2017 12:31 PM (IST)Updated: Tue, 29 Aug 2017 12:59 PM (IST)

डेरा प्रमुख की सेवा में लगाए गए हरियाणा पुलिस के तीन कमांडो द्वारा दोषी को मौके से भगाने की कोशिश ...और पढ़ें

डेरा प्रमुख के साथ रहे तीन कमांडो बर्खास्त, बाबा को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की थी कोशिश
डेरा प्रमुख के साथ रहे तीन कमांडो बर्खास्त, बाबा को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की थी कोशिश

जेएनएन, चंडीगढ़। दो साध्वियों से दुष्कर्म के दोषी डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को जेल भेजे जाने के बाद अब हरियाणा पुलिस डेरे से जुड़े कुछ और खास लोगों की घेराबंदी में जुट गई है। वहीं, पंचकूला में डेरामुखी को जेल ले जाते समय बवाल काटने वाले हरियाणा पुलिस के तीन कमांडो को बर्खास्त करने के भी आदेश दिए गए हैं।
मामले में पहले देशद्रोह के दो केस दर्ज हुए थे।

अगले ही दिन गुरमीत राम रहीम की सेवा में लगाए गए हरियाणा पुलिस के तीन कमांडो द्वारा दोषी को मौके से भगाने की कोशिश उजागर होने के बाद उन पर भी यह धाराएं लगा दी गईं। माना जा रहा है कि ये कमांडो राम रहीम के साथ ही आए थे। इनसे एक एके 47, राइफल सहित और भी कई हथियार बरामद हुए। ये कमांडो पिछले छह साल से गुरमीत को सुरक्षा दे रहे थे और उसे अपना गुरु और पिताजी तक मान लिया।

यह भी पढ़ें: पटरी पर लौटा जनजीवन, पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल

इसी बीच, पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा एक खबर पर संज्ञान लिए जाने के बाद पुलिस ने डेरा के प्रवक्ताओं आदित्य इंसां और धीमान इंसां के खिलाफ भी देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों का कहना है कि एक साथ विभिन्न मामलों की छानबीन में जुटी पुलिस के हाथ कुछ ऐसे तथ्य लगे हैं जिसके आधार पर डेरे से जुड़े कुछ और खास लोगों पर संगीन मामलों में केस दर्ज किए जा सकते हैं। यह तथ्य इंटरसेप्ट की गई ऑडियो कॉल और खुफिया इनपुट्स से जुटाए गए। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने भी ऑडियो और वीडियो क्लिप की पड़ताल करने की बात कही थी।

उधर, पुलिस की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) ने पंचकूला से बरामद की गई डेरा सच्चा सौदा की फायर ब्रिगेड और उसमें मिले तरल पदार्थ की पड़ताल तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह तरल पदार्थ बेशक ज्वलनशील नहीं मिला, लेकिन इसमें पेट्रोल की गंध भी मिली। इससे यह शक गहरा गया कि उपद्रवी इस फायर ब्रिगेड के जरिए पंचकूला को पूरी तरह आग के हवाले करने के मंसूबे पाले हुए थे।

यह भी पढ़ें: तांत्रिकों व बाबाओं के खिलाफ दायर याचिका खारिज, पुलिस में दे शिकायत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।