विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में आतंकवाद के दोबारा खड़े होने का खतरा : अमरदिंर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 22 Feb 2017 09:10 AM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 09:29 AM (IST)

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि एसवाइएल मुद्दे पर हरियाणा का इनेलो जिस तरह की धमकियां दे रहा है इससे ...और पढ़ें

पंजाब में आतंकवाद के दोबारा खड़े होने का खतरा : अमरदिंर
पंजाब में आतंकवाद के दोबारा खड़े होने का खतरा : अमरदिंर

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि एसवाइएल मुद्दे पर राज्य में आतंकवाद दोबारा खड़े होने का खतरा है। उन्होंने एसवाइएल नहर पर सशस्त्र बलों को तैनाती की मांग की है। कैप्टन ने कहा कि खुफिया तंत्र की रिपोर्ट्स उनकी आशंकाओं का समर्थन कर रही हैं। ऐसे में हालात हाथ से निकलने से पहले इनेलो व इसके नेताओं पर कार्रवाई की आवश्यकता है।

कैप्टन ने यहां कहा कि इनेलाे नेता अभय चौटला का अडि़यल रवैया और धमकी भरे बयान उन्हें हिरासत में लिए जाने के लिए काफी हैं। उन्हाेंने कहा कि इस बारे में तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए, वरना बहुत दिक्कत हो जाएगी।

प्रधानमंत्री करें हस्तक्षेप

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में चुनाव हो चुके हैं और विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है व प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए कोई भी सरकार शासन में नहीं है। ऐसे में पंजाब में कानून व व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार का दखल आवश्यक है। वर्तमान हालात बिगड़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को बगैर देरी मध्यस्थता करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: सीमा सील, इनेलो व सिख जत्थेदारों को रोकेंगी पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियां

कैप्टन ने कहा कि वास्तव में पंजाब बारूद पर बैठा हुआ है। इस बार में खुफिया रिपोट्र्स में भी कहा गया है कि स्लीपर आतंकी सैल एक बार फिर से अपना सिर उठाने को तैयार है। एेसे में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह तुरंत कदम उठाए।

यह भी पढ़ें: एसवाइएल पर रार: सीमा पर पंजाब पुलिस ने गुपचुप खोदे गड्ढे, हरियाणा ने भरे