Move to Jagran APP

चंडीगढ़ से शुरू हुआ था स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता का सियासी सफर, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

ज्ञान चंद गुप्ता ऐसे पहले विधायक हैं जो चंडीगढ़ के मेयर भी रह चुके हैं। चंडीगढ़ से मेयर रहा हुआ नेता आज तक न तो विधायक बना है और न ही मंत्री बना है।

By Vikas KumarEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 11:35 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 05:57 PM (IST)
चंडीगढ़ से शुरू हुआ था स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता का सियासी सफर, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। हरियाणा विधानसभा के नए स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता का चंडीगढ़ की राजनीति से पुराना नाता है। असल में ज्ञान चंद गुप्ता ने अपना राजनीतिक सफर चंडीगढ़ भाजपा से ही शुरू किया था। नगर निगम के पहले कार्यकाल के दौरान वह मेयर भी रह चुके हैं। मेयर बनने के बाद उन्होंने दूसरे कार्यकाल के दौरान फिर से भाजपा की टिकट पर सेक्टर-20 और 33 के वार्ड से चुनाव लड़ा था। इस दूसरे कार्यकाल के दौरान ही ज्ञान चंद गुप्ता ने तय कर लिया था कि उन्होंने हरियाणा की राजनीति में शामिल होना है। साल 2004 में उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया। गुप्ता पहली बार हरियाणा भाजपा के कैश्यिर बने थे। चंडीगढ़ भाजपा की राजनीति करते हुए ही ज्ञान चंद गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी हुए थे क्योंकि नरेंद्र मोदी 1995 में चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा के संगठन मंत्री रह चुके हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर रहते हुए ज्ञान चंद गुप्ता ने कई विकास के काम किए थे।

loksabha election banner

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ज्ञान चंद गुप्ता के करीबी

ज्ञान चंद गुप्ता के विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान चंडीगढ़ भाजपा के कई नेता उनके प्रचार के लिए प्रतिदिन जाते रहे। ज्ञान चंद गुप्ता चंडीगढ़ के व्यापारी नेता भी रह चुके हैं और चंडीगढ़ की व्यापारियों की समस्याओं को भली-भांति जानते हैं। व्यापार मंडल के चेयरमैन चिरंजीव का कहना है कि उन्हें खुशी है कि शहर का कोई व्यापारी हरियाणा विधान सभा का स्पीकर बना है। उनका कहना है कि ज्ञान चंद गुप्ता खुद व्यापारी हैं ऐसे में हरियाणा के व्यापारियों की समस्याएं जल्द वह दूर करेंगे। ज्ञान चंद गुप्ता ऐसे पहले विधायक हैं जो चंडीगढ़ के मेयर भी रह चुके हैं। चंडीगढ़ से मेयर रहा हुआ नेता आज तक न तो विधायक बना है और न ही मंत्री बना है। साथ ही गुप्ता नगर निगम के ऐसे पहले पार्षद रहे हैं जो अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले इस्तीफा देकर किसी राज्य की राजनीति में शामिल हुए थे।

गुप्ता के स्पीकर बनने से चंडीगढ़ को भी फायदाः टंडन
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि यह चंडीगढ़ के लिए भी खुशी की बात है कि उनके यहां का नेता हरियाणा विधानसभा का नया स्पीकर बना है। उनका कहना है कि ज्ञान चंद गुप्ता के स्पीकर बनने से चंडीगढ़ को भी फायदा मिलेगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.