विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तहकीकात: कत्ल के बाद लाश की पीठ पर लिखता ‘धोखेबाज’, फिर पैर छूकर मांगता माफी! घूंघट वाले Gay सीरियल किलर के खौफनाक 18 महीने

Published: Wed, 18 Jun 2025 03:26 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jun 2025 04:03 PM (IST)

करीब 7 महीने पहले दिसंबर में पंजाब पुलिस ने एक कुख्यात सीरियल किलर को रूपनगर जिले से गिरफ्तार किया था ...और पढ़ें

पंजाब में एक गे सीरियल किलर ने 18 महीने में 11 लोगों का कत्ल किया (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
पंजाब में एक गे सीरियल किलर ने 18 महीने में 11 लोगों का कत्ल किया (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

गुरप्रीत चीमा, रूपनगर/नई दिल्ली। होठों पर लाली, आंखों में काजल और सिर पर नारंगी घूंघट… वो रात के अंधेरे में सुनसान सड़क पर इंतजार करता लिफ्ट देने वाले का। ट्रक, टैम्पो, कार इत्यादि जो भी वाहन में लिफ्ट देता वो बैठ जाता। देखने में शक्ल और सूरत तो एकदम हट्टे-कट्टे मर्द वाली मगर शौक और सीरत महिलाओं वाली। समय के साथ वो एक सीरियल किलर बन जाएगा, ये बात तो शायद वो भी न जानता था।

दैनिक जागरण में आज की तहकीकात उस सीरियल किलर की, जो कत्ल करता तो लाश की पीठ पर पंजाबी में एक शब्द लिख देता ‘धोखेबाज’! इसके बाद शव के पैर छूकर कहता ‘मुझे माफ कर दो’। ये शख्स दिन में तो मर्द की तरह ही रहता था लेकिन रात में महिला बनकर सुनसान रास्तों पर अपना शिकार ढूंढता और एक-एक कर कत्ल कर देता।

तारीख- 18 अगस्त 2024

चार महीने पहले…

पंजाब में कीरतपुर साहिब में मौड़ा टोल प्लाजा के पास एक चाय की दुकान के बाहर इसके मालिक की लाश मिलती है। पुलिस को इसकी जानकारी दी जाती है। पुलिस छानबीन करती है, रात के अंधेरे में क्या हुआ किसी को इसकी कोई खबर नहीं थी। इस समय पुलिस के हाथ तो कुछ नहीं लग पाता लेकिन दुकान के मालिक का फोन गायब होने की बात संज्ञान में आती है।

23 दिसंबर 2024

पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • पंजाब में रूपनगर के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना अपनी टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी जाती है कि पंजाब पुलिस ने अगस्त में चाय की दुकान वाले मालिक की हत्या के बाद उसका फोन सर्विलांस पर लगाया था। जिसके बाद इस सीरियल किलर तक पहुंचने में बड़ी कामयाबी मिली थी।
  • सीरियल किलर की पहचान होशियारपुर के थाना गढ़शंकर के गांव चौड़ा का राम सरूप उर्फ सोढी (33) के रूप में हुई।
  • पुलिस ने जानकारी दी कि ये शख्स राह चलते लिफ्ट मांगता है, फिर लिफ्ट मिलने के बाद ड्राइवर साहब से समलैंगिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। इसके बाद पैसे की डिमांड करता है।
  • संबंध बनाने के बाद पैसे न मिलने पर टारगेट को मारता-पीटता है, इसके बाद शख्स को मौत के घाट उतार देता है। केस में बड़ी बात ये है कि ये सीरियल किलर मारने के बाद लाश के कपड़े उतारकर उसकी पीठ पर धोखेबाज भी लिख देता है। इसके बाद उस लाश के दोनों पैर पकड़कर माफी भी मांगता है।

22 दिसंबर 2024

पुलिस ने सीरियल किलर सोढी को काबू किया, जिसने 18 महीनों में एक के बाद एक 11 कत्ल करने की बात कबूली। सबसे बड़ी बात ये रही कि उसे ये तो मालूम था कि उसने 11 कत्ल किए लेकिन किस-किस को कब और कहां मारा ये याद नहीं।

इस सीरियल किलर ने बताया कि मैं हमेशा नशे में रहता हूं, इसलिए मुझे ये भी नहीं याद कि मैंने 11 कत्ल ही किए हैं या शायद इससे भी ज्यादा। सोढी ने पंजाब के होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब व रूपनगर में रहते हुए इन सभी वारदातों को अंजाम दिया।

Gay सीरियल किलर तक कैसे पहुंची पुलिस?

इस कहानी की शुरुआत में आपने पढ़ा कि कैसे कीरतपुर में मौड़ा टोल प्लाजा के पास पुलिस को चाय की दुकान के मालिक की लाश मिली थी। हालांकि, कुछ खास सबूत उस समय नहीं मिल पाए थे। लेकिन उस समय दुकान के मालिक का फोन गायब था, ये बात पुलिस को पता थी। तो इसी की जानकारी जुटाई गई।

पुलिस ने मृतक के घरवालों से उसका नंबर लिया, नंबर ट्रेस किया गया। पुलिस को नंबर एक्टिव होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस उस शख्स के पास पहुंचती है जिसके पास नंबर एक्टिव था। लेकिन ये शख्स कौन था? क्या ये वही सीरियल किलर था?

ये भी पढ़ें: वो साइकिल पर आता, टॉफी देकर… पंजाब में 17 मासूमों के साथ हैवानियत!

महिलाओं जैसा अजीब सा श्रृंगार करने वाला शख्स

पुलिस इस एक्टिव नंबर को इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के पास पहुंचती है तो कहानी कुछ अलग ही मोड़ ले लेती है। पुलिस को ये व्यक्ति बताता है कि मैंने ये फोन एक शख्स से खरीदा है। जब उससे उसका हुलिया पूछा जाता है तो वो बताता है कि वो एक अजीब सा शख्स था, देखने में तो वो आदमी था लेकिन वो महिलाओं जैसे घूंघट में था। उसने श्रंगार भी कुछ अजीब किया हुआ था।

पंजाब पुलिस द्वारा तैयार करवाया गया स्कैच

इस व्यक्ति से मिली जानकारी के बाद स्कैच तैयार करवाया गया। इसके बाद इसे आसपास के सभी पुलिस स्टेशनों में भेजा गया। इसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस तस्वीर से मिलता जुलता एक व्यक्ति यहां घूम रहा है। इसके बाद पंजाब पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

एक तो शादीशुदा, ऊपर से तीन बच्चों का बाप

पुलिस ने जब सोढी को रिमांड पर लिया तो कई खुलासे हुए, जिसमें इसने ये भी बताया कि वह शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है। शराब का आदी होने की वजह से दो साल पहले उसके घरवालों ने उसे बेघर कर दिया था।

कत्ल करने के बाद पीठ पर क्यों लिखता धोखेबाज?

पुलिस रिमांड में इस सीरियल किलर ने शराबी होने की बात तो कबूल की, साथ ही ये भी बताया कि उसने कोई भी कत्ल जानबूझकर नहीं किया। उसका कहना था कि जो लोग उसे गलत काम (समलैंगिक संबंध) बनाने के बाद पैसा देने से मना कर देते थे, उसकी नजर में वो धोखेबाज हो जाते थे।

इसलिए वह अपने नारंगी रंग के परने से गला घोंटने के बाद लाश की पीठ पर धोखेबाज लिख देता था। फिर इसके कुछ ही देर बाद उसे पछतावा होता तो लाश के पैर पकड़कर वह माफी मांग लेता था।