विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कूदने को जाखड़ तैयार, बस कैप्टन का इंतजार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 15 Sep 2017 10:17 AM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2017 12:51 PM (IST)

पंजाब कांंग्रेस में गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर गतिवि‍धियां तेज हो गई हैं। पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ चुनाव मैदान में अब उतरने को तैयार हाे गए हैं।

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कूदने को जाखड़ तैयार, बस कैप्टन का इंतजार
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कूदने को जाखड़ तैयार, बस कैप्टन का इंतजार

चंडीगढ़, [कैलाश नाथ]। गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस में समीकरण्‍ा और रणनीति लगातार बादल रही है। इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ चुनावी रण में उतरने को तैयार हो गए हैं। गुरदासपुर जिले के विधायकों से 'मंजूरी पत्र' लेने के बाद कांग्रेस के सह प्रभारी हरीश चौधरी दिल्ली लौट गए हैं। अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विदेश से आने का इंतजार हो रहा है।  दूसरी ओर, राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वह उपचुनाव में अपनी पत्नी के लिए टिकट चाह रहे हैं।

प्रताप सिंह बाजवा ने दिल्ली में डाला डेरा, कैप्टन लगातार ले रहे राजनीतिक हालात का फीडबैक

गुरदासपुर उप चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर चल रहा है। वहां इसे लेकर गहमागमी जारी है। दूसरी ओर, विदेश यात्रा में भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार राजनीतिक हालात और गतिविधियों का फीडबैक लेते रहे।

यह भी पढ़ें: डीजे के तौर पर काम पर लौटी वर्णिका, आइएएस पिता के तबादले पर उठाए थे सवाल

गुरदासपुर जिले के विधायक जाखड़ के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। माना जा रहा कि पार्टी अगर जाखड़ को टिकट देगी तो वह अब पीछे नहीं हटेंगे और गुरदासपुर उपचुनाव लड़ेंगे। जाखड़ खुद पर मनीष तिवारी की तरह सवालिया निशान नहीं लगवाना चाहते हैं। 2014 में मनीष तिवारी लोकसभा चुनाव नहीं लड़े थे, इसका कारण खराब सेहत बताया था।

उपचुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस के अंदर की खींचतान सतह पर आनी शुरू हो गई है। इससे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है। फतेह जंग बाजवा को छोड़कर गुरदासपुर जिले के सभी विधायक चाहते हैं कि सुनील जाखड़ प्रत्याशी हों तो दूसरी तरफ प्रताप सिंह बाजवा अपनी पत्नी को टिकट दिलाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार नंबर दो मेजर अमरदीप भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि राजनीतिक रूप से अमरदीप का कोई कद नहीं है, इसके बावजूद स्थानीय होने के कारण वह दावा ठोक रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने किया गुरदासपुर में जीत का दावा, आप को बताया पानी का बुलबुला

माना जा रहा है कि पहले सुनील जाखड़ चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन ताजा हालात को देखते हुए वह अब चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। जाखड़ का कहना है कि टिकट किसे दिया जाएगा यह पार्टी हाईकमान का फैसला होगा। जिसे टिकट मिलेगा वह चुनाव लड़ेगा।

कैप्टन शुक्रवार देर शाम तक इंग्लैंड से भारत पहुंचेंगे।  संभावना व्यक्त की जा रही है कि राहुल गांधी से बैठक करने के बाद ही वह चंडीगढ़ लौटेंगे। सूत्र बताते हैं कि 18 और 19 सितंबर के बीच किसी भी दिन उनकी राहुल के साथ मुलाकात हो सकती है जिसमें प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मोहर लगनी तय है।

यह भी पढ़ें: टूट रहा गुरमीत का भ्रमजाल, करोड़ों नहीं साढ़े चार लाख हैं डेरा के अनुयायी