शिअद का हरियाणा में संगठनात्मक फेरबदल, सुखबीर बादल ने सूची की जारी, 28 नेता वर्किंग कमेटी में शामिल
सुखबीर सिंह बादल ने हरियाणा में अकाली दल के नए संगठन का किया एलान, अमरजीत मंगी संरक्षक और बलदेव कैंपपुर चेयरमैन बने।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल।
HighLights
सुखबीर बादल ने हरियाणा में शिअद संगठन की घोषणा की।
अनुभवी नेताओं को पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कोर कमेटी और वर्किंग कमेटी में नए सदस्य शामिल किए गए।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हरियाणा में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा घोषित कर दिया है। हरियाणा के प्रभारी और पार्टी के महासचिव बलविंदर सिंह भुंदड़ तथा प्रदेश अध्यक्ष हरकेश सिंह मोहड़ी के साथ विचार-विमर्श के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी ने हरियाणा में लंबे समय से संगठन के साथ जुड़े नेताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डा. दलजीत सिंह चीमा ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय से नियुक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमरजीत सिंह मंगी (पूर्व सदस्य एसजीपीसी) को हरियाणा स्टेट अकाली दल का संरक्षक बनाया गया है। बलदेव सिंह कैंपपुर (सदस्य एसजीपीसी) को अनुशासनात्मक कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। मनजीत सिंह बब्बू और तजिंदरपाल सिंह ढिल्लों कुरुक्षेत्र को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: 14वें स्थापना दिवस पर AAP की मोगा में महारैली, अरविंद केजरीवाल और सीएम मान करेंगे बड़े एलान
मनजीत कौर कोर कमेटी में शामिल
मनजीत कौर (सदस्य एसजीपीसी), यमुनानगर और गुरदीप सिंह भानोखेड़ी (पूर्व सदस्य शिरोमणि कमेटी) को प्रदेश की कोर कमेटी में शामिल किया गया है। पृथीपाल सिंह झब्बर कैथल को महासचिव नियुक्त किया गया है। हरपाल सिंह अहिरवां फतेहाबाद और दविंदर सिंह विर्क करनाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सुखदेव सिंह अंबाला और सुखविंदर सिंह फतेहाबाद प्रदेश के महासचिव बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- 'बीबी जगीर कौर की घर वापसी से दोआबा में अकाली दल को मिलेगी मजबूती', सुखबीर बादल ने बनाया भुलत्थ का हलका इंचार्ज
प्रदेश उपाध्यक्ष किए गए नियुक्त
प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए नेताओं में अजीत सिंह सौंढां, जत्थेदार अमीर सिंह करनाल, बलकार सिंह करनाल, जरनैल सिंह बोड़ी, गुरमीत सिंह पूनिया कैथल, गुरनाम सिंह गोराइयां कैथल और बलजिंदर सिंह चडियाला शामिल हैं। प्रताप सिंह सौकड़ा, कुलदीप सिंह चीमा कैथल और हरमनजीत सिंह संधू यमुनानगर को संगठनात्मक सचिव बनाया गया है। अजय नीलोखेड़ी करनाल और कुलविंदर सिंह फतेहाबाद को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
सुखजिंदर सिंह मसाणा को प्रदेश का खजांची और जतिंदरपाल सिंह लक्की अंबाला को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। एडवोकेट अमरजीत सिंह गधौला यमुनानगर को लीगल विंग का प्रदेश अध्यक्ष तथा एडवोकेट गुरतेज सिंह सेखों को लीगल विंग का महासचिव नियुक्त किया गया है।
वर्किंग कमेटी में 28 नेताओं को जगह
पार्टी की वर्किंग कमेटी में 28 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें जगसीर सिंह मांगेआणा (सदस्य एसजीपीसी), अंग्रेज सिंह खानपुर अंबाला, मास्टर महेंद्र सिंह अंबाला, जगतार सिंह बड़ौला, अमरीक सिंह मेहरा कुरुक्षेत्र, करनैल सिंह सियाणा सैदां कुरुक्षेत्र, गमदूर सिंह झरौली, सुखवंत सिंह कलसाणी, बलबीर सिंह समानी, परमजीत सिंह बरटोली कुरुक्षेत्र, मेवा सिंह सलपाणी कलां, गुरदीप सिंह महमूदपुर कैथल शामिल हैं।
इसके अलावा प्रीतम सिंह ढिल्लों कैथल, जसविंदर सिंह फरीदाबाद, हरप्रीत सिंह संधू गुरुग्राम, महेंद्र सिंह चावला रोहतक, अमरजीत कौर बाड़ा (सदस्य एसजीपीसी) फतेहाबाद, हरदलजीत सिंह फतेहाबाद, बलदेव सिंह मीरांबद्दी रतिया, अवतार सिंह टोहाना, सुखजीत सिंह हिसार, प्रदीप सिंह हिसार, हरजीत सिंह रतिया, परमजीत सिंह गोगी यमुनानगर, इंद्रजीत सिंह ढिल्लों यमुनानगर, जरनैल सिंह ध्याणा यमुनानगर, मलविंदर सिंह बेदी पंचकूला और लखविंदर सिंह सदाना पंचकूला शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।