दिवाली से पहले पंजाब - हरियाणा में 1119 जगहों पर जलाई गई पराली , चंडीगढ़ PGI ने शेयर की गूगल मैप इमेज
Stubble Burning पंजाब एवं हरियाणा में पराली जलाने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। दिवाली से एक दिन पहले पंजाब और हरियाणा में 1119 जगहों पर पराली जलती हुई पाई गई है। चंडीगढ़ पीजीआइ ने दोनों राज्य सरकारों को गूगल मैप से ली गई इमेज भेजी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा में पराली दहन रुक नहीं रहा है। दीपावली के आसपास तो दोनों राज्यों में पराली जलाने के मामले बढ़ गए। दीवाली से एक दिन पहले रविवार को पंजाब और हरियाणा में 1119 जगहों पर पराली जलती पाई गई। एक हफ्ते पहले पंजाब और हरियाणा में जहां 400 से 500 जगहों पर ही सिर्फ पराली जलती पाई जा रही थी। इस संंबंध में चंडीगढ़ पीजीआइ ( Chandigarh PGI ) ने दाेनोंं राज्यों की सरकारों को गूगल मैप की इमेज भेजी है।
पीजीआइ ने गूगल मैप से जलती हुई पराली के इमेज राज्य सरकारों से किए शेयर
पीजीआइ के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रोफेसर रविंदर खाईवाल का कहना है कि जिस बात की चिंता थी, आखिरकार वही हुआ। आने वाले दिनों में पराली जलाने का यह आंकड़ा और बढ़ेगा। पीजीआइ प्रशासन की ओर से पराली जलाने को लेकर पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के प्रशासन और पर्यावरण विभाग को चेताया गया था।

चंडीगढ़ पीजीआइ द्वारा पंजाब एवं हरियाणा सरकारोंं को भेजा गया पराली दहन का गूगल मैप इमेज। (स्रोत- चंडीगढ़ पीजीआइ )
उन्होंंने कहा कि दीपावली पर इस बार चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में ग्रीन पटाखे जलाने की मंजूरी दी गई है, लेकिन, पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से प्रदूषण कम होना संभव नहीं है। इसके साथ ही पटाखे जलााए जाने से होने वाले प्रदूषण से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
पंजाब और हरियाणा में इन जगहों पर सबसे ज्यादा पराली जल रही
प्रोफेसर रविदंर खाईवाल ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के जिन जिलों में सबसे ज्यादा पराली जलाई जा रही है, उनमें पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, करनाल प्रमुख हैं। इन जिलाें में सबसे ज्यादा चोरी से पराली जलाई जा रही है।
चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर 144 दर्ज किया गया
चंडीगढ़ में आज प्रदूषण का स्तर एक्यूआइ लेवल 144 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों की अगर बात करें तो पंचकूला में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 140 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज अर्शदीप के वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन पर बोलीं मां, मैच में दिखी बेटे की मेहनत
पंजाब, हरियाणा व एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर यह रहा एक्यूआइ
शहर/जिला एक्यूआइ (माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में)
- अंबाला - 263
- अमृतसर- 104
- भिवानी- 182
- बद्दी - 151
- दिल्ली- 267
- फरीदाबाद - 208
- फतेहाबाद - 174
- हिसार - 259
- जींद- 245
- जालंधर- 208
- कुरुक्षेत्र- 191
- करनाल- 194
- कैथल - 164
- लुधियाना - 188
- पानीपत- 195
- पटियाला- 116
- सोनीपत- 160 ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।