Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    15 दिन का टूटा रिकार्ड...पंजाब और हरियाणा में 2,190 जगहों पर जली पराली, गूगल मैप पर दिखे बर्निंग स्पॉट

    By Vishal PathakEdited By: Deepika
    Updated: Sat, 29 Oct 2022 03:40 PM (IST)

    पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से चंडीगढ़ में भी प्रदूषण का स्तर बिगड़ रहा है। किसान बेखाैफ हाेकर पराली जला रहे हैं जिससे हवा में जहर घुल रहा है।

    Hero Image
    पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। (सांकेतिक तस्वीर)

    विशाल पाठक, चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बड़ी बात यह कि बीते 15 दिनों का कल देर रात रिकार्ड टूट गया। दरअसल, बीती देर रात गाय के पर्यावरण विशेषज्ञों की टीम ने गूगल मैप के जरिए पंजाब और हरियाणा में 2190 जगहों पर पराली जलती पकड़ी। अकेले पंजाब में 2070 जगहों पर पराली जलती पाई गई है। किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली से हवा भी प्रदूषित हो गई है, जिससे खतरा बढ़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 नवंबर के आसपास तक और बढ़ेगा आंकड़ा

    पीजीआइ के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रोफेसर रविंदर खाईवाल ने बताया कि उन्होंने यह रिपोर्ट पंजाब और हरियाणा के पर्यावरण विभाग व प्रशासन के साथ साझा की है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर के आसपास तक आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। हो सकता है आने वाले दिनों में एक दिन में पराली जलाने के मामले पांच हजार के करीब पहुंच जाए।

    चंडीगढ़ से साफ रही पंचकूला की हवा

    अगर शहर के प्रदूषण स्तर की बात की जाए तो एयर क्वालिटी इंडेक्स 160 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। जबकि चंडीगढ़ के पड़ोसी शहर पंचकूला का एयर क्वालिटी इंडेक्स 119 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ के मुकाबले पंचकूला की हवा साफ-सुथरी रही।

    यह भी पढ़ेंः- पासपोर्ट आफिस कार्यालय में 33 युवायों ने किया रक्तदान

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। डेंगू के कारण अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन व एचडीएफसी बैंक ने पासपोर्ट आफिस के पास सेक्टर 34 ए चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर लगाया। इस रक्तदान शिविर में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ व पंजाब स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ ने अहम भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ेंः- चंडीगढ़ पुलिस की परीक्षा में कौन आइटी एक्सपर्ट बेस्ट, आज पता चलेगा और मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम

    यह भी पढ़ेंः-Chandigarh News: भाजपा नेता बबला बोले- 5 हजार स्टूडेंट्स 11वीं में प्रवेश से वंचित, प्रशासक करें हस्तक्षेप