खेलों में है योग का खास महत्व
खेलों में योग का भी खास महत्व है। मौजूदा समय में खिलाड़ी अपनी एकाग्रता बढ़ाने और शारीरिक संतुलन को बेहतर बनाने के लिए योग का सहारा लेते हैं।

विकास शर्मा, चंडीगढ़
खेलों में योग का भी खास महत्व है। मौजूदा समय में खिलाड़ी अपनी एकाग्रता बढ़ाने और शारीरिक संतुलन को बेहतर बनाने के लिए योग का सहारा लेते हैं। ज्यादातर खिलाड़ियों का कहना है कि योगासन करने से वह नकारात्मक ऊर्जा से बचे रहते हैं। योग में खास बात यह है कि अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग योग क्रियाएं हैं। जिन्हें करके खिलाड़ी अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। मौजूदा दौर में हर खिलाड़ी अपनी फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए योगासन का ही सहारा ले रहा है। योगासन करने से कम समय में बेहतर परिणाम मिलते हैं, इसलिए योगासन हर खिलाड़ी के अपने शेड्यूल में शामिल है। शहर में इन जगहों पर चल रहा है मुफ्त शिविर
योगाचार्य रोशन लाल ने बताया कि मौजूदा समय में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के अंतर्गत 44 सेंटर चल रहे हैं। इसके अलावा गवर्नमेंट कालेज आफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ-23 में सुबह से लेकर शाम तक योग कक्षाएं चलती हैं। इन कक्षाओं में भी आम लोग हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों व खिलाड़ियों के लिए स्पेशल योग अभ्यास करवाया जाता है।
योग ऐसे बनाता है निरोग
योगाचार्य रोशन लाल ने बताया कि योग स्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा बीमारियों से संबंधित योग करने पर मरीजों को राहत मिलती है। खास बात यह है कि कई ऐसी बीमारियां जिनका एलोपैथी में कोई इलाज नहीं है, योग साधना से उनका इलाज हो सकता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है और मानसिक तनाव को दूर करता है। खिलाड़ियों के लिए योग का महत्व
- शरीर को लचीला मजबूत बनाता है।
- खिलाड़ियों में एकाग्रता बढ़ाता है।
- शरीर और मन का तालमेल बनाता है।
- स्टेमीना बढ़ाता है।
- हार जीत के दौरान स्वीकार भाव को बढ़ाता है।
- शरीर को फूर्तीला बनाता है।
-चोट को सहने की व चोट से बचने की क्षमता बढ़ाता है।
-मानसिक व शारीरिक तनाव को कम करता है।
-प्राण शक्ति को सक्रिय रखता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।