Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राणा केपी चुने गए पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 27 Mar 2017 08:15 PM (IST)

    राणा केपी को पंजाब विधानसभा का स्पीकर चुन लिया गया है। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रखा।

    राणा केपी चुने गए पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष

    जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में राणा कंवरपाल सिंह (राणा केपी) को सर्वसम्मति से स्पीकर चुन लिया गया। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रखा और उन्‍हें सर्वसम्मति से विधानसभा अध्‍यक्ष चुन लिया गया। राणा केपी पंजाब विधानसभा के 20वें स्‍पीकर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदन की कार्यवाही से पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने पंजाब विधानसभा में स्पीकर के कमरे में विधायक पद की शपथ ली। बता दें, इन दोनों नेताओं ने पहले विधायक पद की शपथ नहीं ली थी। बादल व सुखबीर शपथ लेने के बाद चले गए। बादल को डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है। सुखबीर बादल दिल्ली चले गए हैं। दोनों ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया।

    यह भी पढ़ें: विधानसभा का पहला सत्र: बदला-सा दिखा नजारा, सीएम की ही कुर्सी पर बैठ गए सिद्धू

    स्‍पीकर चुने जाने के बाद मंत्रियों और विधायकों ने राणा कंवरपाल सिंह को बधाई दी और सदन की कार्यवाही चलाने में पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। स्‍थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई सदस्‍यों ने राणा को मिठाई खिलाई।

    यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू बोले, गुजरात नहीं पंजाब मॉडल की फैन होगी दुनिया

    -----

    '' स्पीकर चुने जाने के लिए आप को बधाई। मैं ट्रेजरी बैंच की तरफ से भरोसा दिलवाता हूं कि आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

                                                                                              -कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री, पंजाब।

    '' स्पीकर चुने जाने पर मैं अकाली दल की तरफ से आपको बधाई देता हूं। आप कानून के जानकार हैं। उम्मीद है आप सदन को निष्पक्ष ढंग से चलाएंगे।

                                                                                                  - अजीत सिंह कोहाड़, अकाली विधायक।

    '' एक योग्य विधायक को स्पीकर चुना गया हैं। उम्मीद हैं कि आप पंजाब विधान सभा में अच्छी परंपरा शुरू करेंगे।

                                                                                                            -सोम प्रकाश, विधायक भाजपा।

    '' विश्‍वास है कि आप सदन के मान-सम्मान में चार चांद लगाएंगे। पंजाब की सदन देश में अव्वल सदन के रूप में जानी जाएगी। सत्ता और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिये हैं। जरूरत ट्रेजरी बैंच से ज्यादा विपक्ष को समय देने की हैं।

                                                                                                          -मनप्रीत बादल, वित्तमंत्री, पंजाब।

    '' आप मणि थे। स्पीकर बनकर आप सोने में जड़ गए हो। आपकी शोभा बढ़ गई हैं। ज्यादा बोलना सागर को गागर में भरने जैसा होगा।
                                                                                    - नवजोत सिंह सिद्धू, स्थानीय निकाय मंत्री, पंजाब।