'2027 गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी पंजाब की पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़', मुख्यमंत्री मान ने किया झांकी के थीम का एलान
गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी में पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि यह झांकी हमारी सांस्कृतिक विरासत और खेल परंपरा को दर्शाएगी।

पंजाब में होने वाली बैल गाड़ी दौड़ का दृश्य। (फाइल फोटो)
HighLights
2027 गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की बैलगाड़ी दौड़ झांकी।
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को उजागर किया।
पंजाब राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब की पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ को 26 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी में प्रदर्शित किया जाएगा। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कही है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य ने बैलगाड़ियों को दर्शाने वाला एक झांकी डिजाइन प्रस्तुत किया है, जिसमें पारंपरिक खेल और पंजाब की सांस्कृतिक विरासत के साथ इसके जुड़ाव को उजागर किया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित की जाती है। इस बार, हमने परेड के लिए बैलगाड़ियों को प्रदर्शित करने वाला एक डिज़ाइन भी प्रस्तुत किया है, क्योंकि यह हमारा खेल है, हमारा पारंपरिक खेल है। उन्होंने झांकी के बारे में बताते हुए कहा-
जब पंजाब की झांकी प्रस्तुत की जाएगी तो आप देखेंगे। हमने बैलगाड़ियों को शामिल किया है क्योंकि वे हमारी विरासत का हिस्सा हैं। इस क्षेत्र में बैलगाड़ी दौड़ की परंपरा रही है, विशेष रूप से किला रायपुर खेल महोत्सव में।
यह भी पढ़ें- पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवार संग की स्व-गणना
पंजाब को अब मिलेगी फुटबॉल चैंपियनशिप
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के सफल आयोजन के बाद पंजाब एक राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी करने के लिए तैयार है। सीएम ने सराभा, माहिलपुर, होशियारपुर और अन्य स्थानों पर मैच आयोजित किए जाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट देशभर के शीर्ष खिलाड़ियों को राज्य में लाएगा और इसके खेल बुनियादी ढांचे को उन्नत करने में मदद करेगा। उन्होंने सराभा स्पोर्ट्स क्लब के लिए 51 लाख रुपये की अनुदान राशि की भी घोषणा की।
यह भी पढ़ें- 'तरनतारन में लड़कियों लिए बनेगा मेडिकल कालेज', लोक मिलनी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मान ने किया वादा
पंजाब को मिल रहे मेजबानी के प्रस्ताव
मान ने कहा कि पंजाब ने हाल ही में एक सफल हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया था और उसे फुटबॉल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के प्रस्ताव मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस समारोह के दौरान आयोजित फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं शहीद करतार सिंह सराभा की क्रांतिकारी भावना को एक श्रद्धांजलि थीं।
मान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी विकास संबंधी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और उपायुक्त को निवासियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
(इनपुट-पीटीआई)
यह भी पढ़ें- 'गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर खुले करतारपुर कॉरिडोर', मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।