Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Red Fort Violnce के आरोपित दीप सिद्धू बोला- पंजाब में शंभू मोर्चा के बाद कांग्रेस ने दिया न्‍योता, भाजपा व आप भी निशाना

    By Sunil kumar jhaEdited By:
    Updated: Wed, 03 Feb 2021 07:20 AM (IST)

    Red Fort Violnce गणतंत्र दिवस के दिन दिल्‍ली के लाल किला में हुई हिंसा के मामले में आरोपित दीप सिद्धू ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। दीप सिद्धू ने एक व‍ीडियो जारी कर कहा है कि शंभू बार्डर मोर्चा के बाद कांग्रेस ने उसे न्‍योता दिया था।

    Hero Image
    Red Fort Violance के आरोपित दीप सिद्धू की फाइल फोटो।

    बठिंडा/चंडीगढ़, जेएनएन। Red Fort Violance: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर लाल किला पर केसरिया फहराने और दिल्ली में उपद्रव करवाने के आरोपित पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। दीप सिद्धू ने पहले किसान नेताओं पर हमला किया था। दीप सिद्धू ने कहा कि पंजाब में शंभू बार्डर पर मोर्चा के बाद कांग्रेस ने उसको न्‍योता दिया था। इसके साथ ही उसने बताया है कि आम आदमी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी ने भी उसे न्योता दिया था। मंगलवार को उसने अपनी फेसबुक वाल पर दो वीडियो शेयर किए ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपद्रव के आरोपित ने कहा, भाजपा व आप से भी आई थी आफर

    एक वीडियो में उसने कहा कि जब 25 सितंबर को किसान आंदोलन शुरू किया गया तो उसने शंभु (पटियाला) में पक्का मोर्चा लगा लिया। 25 नवंबर को उसने दिल्ली की ओर रवानगी की। उसने एक वीडियो बना कर इंटरनेट मीडिया पर डाली तो सभी ने मजाक उड़ाया। 27 नवंबर को उसकी पोस्ट को कांग्रेस ने अपने आफिशियल पेज पर शेयर किया और कहा कि देश में क्रांति आ रही है। लेकिन 26 जनवरी को उसके ही खिलाफ पोस्ट डाली गई।

    कांग्रेस ने मेरी पोस्ट शेयर कर कहा था कि देश में क्रांति आ रही है

    उसने कहा है कि उसकी और केंद्र सरकार की आलोचना की गई। कांग्रेस ने 27 नवंबर को शेयर की उसकी पोस्ट भी डिलीट कर दी, जबकि उसके पास इसका स्क्रीनशॉट है।उसने कहा कि शंभू में मोर्चा लगाने के बाद उसे जयपुर में रहने वाले एक दोस्त की काल आई कि उसे कांग्रेस हाइकमान से फोन आया है। क्या वह उनसे मिलना चाहेगा? उसका कहना है कि उसने मना कर दिया क्योंकि यह उसका फोकस नहीं था।

    यह भी पढ़ें: Video: पंजाब के जलालाबाद में सुखबीर बादल के काफिले पर हमला, गाड़ी तोड़ी, फायरिंग से मची भगदड़, कई घायल

     

    सिद्धू ने कहा कि जब वह पंजाब आया तो आम आदमी पार्टी उससे मिलना चाहती थी लेकिन उसने मना कर दिया। भाजपा ने उसे सनी देओल के लोकसभा चुनाव के समय पार्टी ज्वाइन करने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने ट्रैक्टर पर चढ़ कर प्रोटेस्ट किया लेकिन कांग्रेस का एजेंडा किसानों की समस्या नहीं बल्कि वोट बैंक था। एक - दूसरे पर आरोप - प्रत्यारोप शुरू कर दिए गए। उसे यह सब कुछ ठीक नहीं लगा तो उसने बोलना शुरू कर दिया। इस कारण उसे हार्ड लाइनर का नाम दे दिया गया।

    यह भी पढ़ें: Nikita Tomar Murder Case: हरियाणा के निकिता तोमर हत्याकांड में आरोपित की दोबारा जांच की याचिका HC ने खारिज की

     

    यह भी पढ़ें: सुखबीर से पहले पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और सांसद बिट्टू पर भी हो चुका है हमला

    हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner