विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, छह डिग्री गिरा तापमान; मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बूंदाबांदी के आसार

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Fri, 01 Dec 2023 07:57 AM (IST)

Punjab Weather Today पंजाब में बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। वर्षा के कारण मौसम पहले से ज्‍यादा ठंडा हो ...और पढ़ें

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बूंदाबांदी के आसार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सर्दी के सीजन की पहली बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार की सुबह से हो रही वर्षा से ठंड काफी बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 21 और न्‍यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

बारिश से किसान हुए खुश

वर्षा के कारण मौसम पहले से ज्‍यादा ठंडा हो गया है। दूसरी तरफ यह बारिश गेहूं की बिजाई के लिए अच्छी है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की बिजाई के लिए लगाई गई फसल को फायदा मिलेगा। इसी तरह सब्जी लगाने वाले किसानों का कहना है कि अगर बारिश होती रही तो यह बारिश गोभी, मूली, आलू आदि फसल का नुकसान कर सकती है।

यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार! बारिश गिराएगी तापमान, पंजाब में दो दिन जमकर बरसेंगे बदरा; जहरीली हवा से मिलेगी राहत

नवंबर का अखिरी दिन रहा सबसे ठंडा

गुरुवार को नवंबर महीने का आखरी दिन सबसे ठंड रहा। बुधवार के मुकाबले वीरवार को अधिकत्म तापमान में 6 डिग्री सेल्सियर की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार शहर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री व न्यूनतम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग अनुसार अगले दिनों में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन सुबह-शाम धुंध के कारण परेशान आ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील भी की है। मौसम विभाग ने धुंध होने की सूरत में वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने के लिए भी कहा है।

तापमान में गिरावट

तापमान में आई गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ी तो ज्यादातर लोग टू व्हीलर की बजाए गाड़ी लेकर निकले। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे, जिसके चलते ग्यारह बजे हल्की वर्षा शुरू हुई जोकि तेज बिजली और बादलों की गर्ज के साथ धीरे-धीरे तेज हो गई और करीब एक घंटे में लगभग छह एमएम वर्षा हुई। हालांकि शाम करीब चार बजे तक बादल छाए रहने के कारण मौसम में काफी ठंडक रही।

यह भी पढ़ें: Rain in Chandigarh: ट्राईसिटी में झमाझम बरसे बदरा, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं जलभराव ने बढ़ाई टेंशन; बारिश से लुढ़का पारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।