विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rain in Chandigarh: ट्राईसिटी में झमाझम बरसे बदरा, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं जलभराव ने बढ़ाई टेंशन; बारिश से लुढ़का पारा

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Thu, 30 Nov 2023 02:57 PM (IST)

चंडीगढ़ में झमाझम बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया। सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह ...और पढ़ें

ट्राईसिटी में सुबह से हो रही जोरदार बारिश
ट्राईसिटी में सुबह से हो रही जोरदार बारिश

HighLights

  1. शहर में कई जगह पेड़ टूटकर गिरने की घटनाएं भी हुई हैं।
  2. बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड का असर भी बढ़ गया है।
  3. विभाग ने आज दिनभर बारिश की संभावना जताई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में तड़के 3 बजे से झमाझम बारिश हो रही है। सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आयी है। जिस वजह से मौसम ठंडक आ गई है। ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) में अलसुबह से जोरदार बारिश हो रही है। बरिश का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश हो रही है।

शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति

वहीं बादलों की जोरदार गड़गड़ाहट पूरे शहर में गूंज रही है। शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक जाम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक शहर में 25 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

शहर में कई जगह पेड़ टूटकर गिरने की घटनाएं भी हुई हैं। सेक्टर-45सी के रिहायशी इलाके में पेड़ की एक बड़ी टहनी टूटकर गिरने से उसकी चपेट में कई गाड़ियां आई हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: तापमान में गिरावट आने से बदले मौसम के मिजाज, सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी; जानिए आज कैसा रहेगा वेदर

बारिश से तापमान में आई गिरावट

बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड का असर भी बढ़ गया है। विभाग ने आज दिनभर बारिश की संभावना जताई है। लोग ठंड से बचने के लिए चाय की चुस्कियां लेते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चंडीगढ़ समेत पंजाब हरियाणा के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है। कम बारिश के साथ सरकार के कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई है।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ क्राफ्ट मेले का आज से हो रहा शुभारंभ, 10 दिन तक चलेगा कार्यक्रम; नृत्य-गायन से रंगारंग रहेगा प्रोग्राम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।