यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather Today: तापमान में गिरावट आने से बदले मौसम के मिजाज, सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी; जानिए आज कैसा रहेगा वेदर
पंजाब में तापमान में गिरावट होने से लोगों की कंपकंपी छुटने लगी है। सुबह और शाम के समय कोहरे के ...और पढ़ें

HighLights
- आज आसमान में धूप खिलने के साथ-साथ बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं।
- राज्य में हवा गुणवत्ता में भी काफी सुधार आया है।
- पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद पराली जलाने के मामले में कमी देखी गई है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Punjab Weather Today: मौसम ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में गिरावट होने से लोगों की कंपकंपी छुटने लगी है। सुबह और शाम के समय कोहरे के साथ-साथ ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ गई है।
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से निचले इलाकों में भी हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। वहीं आज आसमान में धूप खिलने के साथ-साथ बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं।
हवा गुणवत्ता में सुधार
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं राज्य में हवा गुणवत्ता में भी काफी सुधार आया है। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद पराली जलाने के मामले में कमी देखी गई है।
यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पंजाब में बदले मौसम के तेवर, सुबह-शाम छाया कोहरा; तापमान में गिरावट आने से ठंड ने पकड़ी रफ्तार
1 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड
राज्य में बारिश होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर (Air Quality Index) में सुधार देखा गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड अपना विक्राल रूप धारण करने वाली है। कल से दिसंबर का महीना शुरू होने जा रहा है।
कई जिलों में दिखेगी धुंध
कई जिलों में धुंध पड़ने के आसार हैं। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी मालवा को छोड़कर पंजाब के ज्यादातर जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं, एक दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में दिन में बादल छाए रहे।