विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PCS परीक्षा विवाद: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बवाल, वाटर कैनन से पुलिस ने रोका CM आवास मार्च

By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 03:52 PM (IST)

PCS परीक्षा मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम शर्मा की गिरफ्तारी के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे और मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

यूथ कांग्रेस के वर्कर व नेताओं पर पानी से बौछार करते हुए।

यूथ कांग्रेस के वर्कर व नेताओं पर पानी से बौछार करते हुए।

HighLights

  1. यूथ कांग्रेस ने शुभम शर्मा की गिरफ्तारी का विरोध किया।

  2. मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की गई।

  3. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वाटर कैनन से रोका।

डॉ सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) की परीक्षा से जुड़े मामले में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा और उनके साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब कांग्रेस ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। पंजाब यूथ कांग्रेस ने परीक्षा मामले, युवाओं के भविष्य, नशे और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की अगुवाई में पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-15 में प्रेस कांफ्रेंस के बाद विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें पंजाब यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों, विभिन्न जिलों के अध्यक्षों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर विरोध मार्च निकालने का ऐलान भी किया गया।

यह भी पढ़ें- 'पहले एक-दूसरे को कोसा, अब किस मुंह से साथ आ रहे...' पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन की चर्चाओं पर बोले सचिन पायलट

punjab congress chd

सुरक्षाकर्मियों से उलझते हुए युवा कांग्रेस के नेता।

पंजाब में तानाशाही का माहौल

उदय भानु चिब ने कहा कि पीपीएससी परीक्षा मामले में युवाओं की आवाज उठाने वाले यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभम शुभ और उनके साथियों को गिरफ्तार कर जेल में डालना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार युवाओं की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।

पंजाब में तानाशाही का माहौल बनाया जा रहा है और गिरफ्तारियों के जरिए युवाओं को डराने की कोशिश हो रही है। चिब ने मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि पीपीएससी परीक्षा से जुड़े विवाद का सच सामने आना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफा मांगा और कहा कि जब दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठ सकती है तो पंजाब के मुख्यमंत्री जवाबदेही से क्यों बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: राजा वड़िंग के कार्यकाल में सस्पेंड हुए पूर्व MLA मदनलाल की कांग्रेस में वापसी, परगट सिंह ने रद किया निलंबन  

यूथ कांग्रेस का सड़कों पर संघर्ष

उन्होंने कहा कि शुभम शर्मा पंजाब के युवाओं के भविष्य के लिए जेल गए हैं और कांग्रेस युवाओं, आम लोगों के अधिकारों व हितों के लिए लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन में युवा नेता जोली जलालपुर सहित कई जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब कांग्रेस भवन और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यूथ कांग्रेस नेताओं को पंजाब मुख्यमंत्री निवास की तरफ कुछ करने से भी रोक दिया गया। पुलिस की ओर से वाटर कैनन और बैरिकेट्स भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- पटियाला निगम चुनाव: अकाली दल के हलका इंचार्ज पर केस दर्ज, भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।