Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में धुंध का येलो अलर्ट, कई जिलों में निकली तेज धूप; बारिश की संभावना नहीं

    पंजाब में कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। हालांकि गुरुवार को कई जिलों में धूप निकली। इससे लोगों को कम ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. पीके किंगरा ने कहा कि 29 नवंबर तक धुंध का येलो अलर्ट है। फिर मौसम साफ रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं है। वीरवार विभिन्न जिलों में तेज धूप निकली।

    By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 29 Nov 2024 09:11 AM (IST)
    Hero Image
    पंजाब के कई जिलों में धुंध को लेकर येलो अलर्ट।

    जागरण टीम, लुधियाना/श्रीनगर/शिमला। पंजाब में शुक्रवार को भी कई जिलों में धुंध रहेगी। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मौसम विभाग प्रमुख डा. पीके किंगरा ने कहा कि 29 नवंबर तक धुंध का येलो अलर्ट है। फिर मौसम साफ रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं है। वीरवार विभिन्न जिलों में तेज धूप निकली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटियाला में 26.6 डिग्री, फिरोजपुर का 26.2 डिग्री, मोगा का 25.9, रोपड़ का 25.3 और लुधियाना का 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

    बुधवार की रात सबसे कम तापमान

    बता दें कि जालंधर में सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान बुधवार को 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की तरफ से 30 नवंबर तक पंजाब के विभिन्न हिस्सों में धुंध पड़ने की संभावनाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    अगर पूर्वानुमान सहित साबित हुआ तो न्यूनतम तापमान इसी सप्ताह में आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच सकता है। क्योंकि इस दौरान हल्की ठंडी हवा भी चल सकती है। 20 घंटों में एक बार भी एक्यूआई 100 से नीचे नहीं आया। यानी कि इस दौरान शुद्ध हवा नहीं चली। जिसके चलते ही न्यूनतम एक्यूआई 134 तक रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें- Weather: बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, दिल्ली, यूपी-बिहार में घना कोहरा, तमिलनाडु में तूफान Fengal की चेतावनी

    कड़ाके की ठंड में कश्मीर घाटी

    कश्मीर में बुधवार की रात इस सर्दी की सबसे ठंडी रही। हिमाचल में शनिवार से कुछ स्थानों पर वर्षा व हिमपात की संभावना है। कश्मीर घाटी कड़ाके की ठंड के चपेट में है। श्रीनगर व कश्मीर में बुधवार की रात इस मौसम में अब तक की सबसे ठंडी रात गुजरी।

    घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा। एक दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा व बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 58 दिन से छह जिलों सोलन, सिरमौर, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर और बिलासपुर में वर्षा नहीं हुई है।

    30 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। लाहुल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा व कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: जालंधर में इस सीजन का सबसे कम तापमान, कई जिलों में घनी धुंध का अलर्ट; पढ़ें मौसम का ताजा हाल