विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज जारी होगी AAP उम्मीदवारों की पहली सूची, 30-35 नामों पर हुई चर्चा; पंजाब विधानसभा 2027 चुनाव की तैयारियां तेज

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। दिल्ली में हुई बैठक में नामों पर मंथन हुआ है।

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान।

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान।

HighLights

  1. AAP पंजाब चुनाव 2027 उम्मीदवारों की पहली सूची आज।

  2. दिल्ली बैठक में 30-35 नामों पर हुई विस्तृत चर्चा।

  3. मुख्यमंत्री भगवंत मान कर सकते हैं नामों की घोषणा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी शनिवार को चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इसे लेकर शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में अन्य नेताओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा व हरपाल सिंह चीमा ने हिस्सा लिया। बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई और 30-35 नामों की सूची तैयार करके आगामी मंत्रणा के लिए पार्टी की पालिटिकल अफेयर्स कमेटी को भेजी गई है, जिसकी शनिवार को बैठक होगी।

यह भी पढ़ें- 'कल 12 बजे AAP पहली उम्मीदवारों की लिस्ट करेगी जारी', CM मान ने दिल्ली में पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर की घोषणा

12 बजे तक हो सकती है सूची जारी

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि प्रक्रिया के बाद उम्मीद है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है। सीएम ने कहा कि पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मौजूदा विधायकों के साथ-साथ पहली बार चुनाव लड़ने वाले नेताओं के नामों पर विस्तार से चर्चा की है और जिनके नामों पर सहमति बनी है, उसकी सूची आगामी चर्चा व उचित फैसले के लिए पार्टी की तय प्रक्रिया के तहत पालिटिकट अफेयर्स कमेटी को भेजी गई है।

पीएसी की बैठक शनिवार को 11 बजे होगी और संभावना है कि 12-साढ़े बारह बजे तक पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा 2027 को लेकर राहुल गांधी की हुंकार, संगरूर में 4 नवंबर को होगी रैली; कांग्रेस ने पूरी की तैयारी

निर्विरोध नाम हो सकते हैं घोषित

भले ही सीएम ने कहा है कि 30-35 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई है, लेकिन फिलहाल पार्टी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पहली सूची में कितनी सीटों के उम्मीदवार घोषित होंगे। माना जा रहा है कि पार्टी चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारों के नाम सामने ला सकती है।

जानकारी के मुताबिक पहली सूची में पार्टी के मौजूदा मंत्रियों के साथ-साथ पिछले कुछ समय के दौरान अन्य दलों से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए व हलका इंचार्ज के तौर पर नियुक्त किए गए नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं।

उम्मीदवारों की पहली सूची पर टिकी निगाहें

शनिवार को पहली सूची जारी होती है तो आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली शुरुआती राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो जाएगी, शिरोमणि अकाली दल कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुका है।

सूची जारी होने के साथ ही पार्टी की चुनावी तैयारियों को भी गति मिलेगी। अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाली बैठक और उसमें घोषित किए जाने वाले उम्मीदवारों के नामों पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates: मंडियों में हलचल जारी, सराफा बाजार में सोना-चांदी धड़ाम; खरीदारों के खिले चेहरे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।