विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कल 12 बजे आप पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी', CM मान ने दिल्ली में पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर की घोषणा

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:36 PM (IST)

पंजाब विधानासभा 2027 चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी कल अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी। ये घोषणा सीएम भगवंत मान ने खुद दिल्ली में की है।

HighLights

  1. AAP कल दोपहर 12 बजे पहली सूची जारी करेगी।

  2. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में यह घोषणा की।

  3. उम्मीदवारों का चयन सर्वे रिपोर्ट के आधार पर।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी कल दोपहर 12 बजे अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा करेगी। ये घोषणा खुद मुख्यमंत्री भगवंत ने दिल्ली में की। आज आप ने दिलली में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों और टिकट बंटवारे को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में हैं। 

इस बैठक की अध्यक्षता AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद की। सीएम भगवंत माान के अलावा कमेटी के सदस्य वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा भी दिल्ली पहुंचे। इस बैठक में चुनावों के लिए उम्मीदवारों के साथ-साथ चुनाव प्रबंधन से जुड़ी रणनीतियों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद सीएम मान ने खुद अरविंद केजारीवाल के घर के बाहर लिस्ट को लेकर जानकारी मीडिया के सामने रखी।

बैठक में मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संकेत दिया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, पहली सूची में करीब 25 से 30 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं। हालांकि, शुक्रवार की बैठक में सभी सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पाया। ऐसे में शनिवार सुबह एक बार फिर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी। इसमें संभावित उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'राजनीति से ऊपर हो धार्मिक भावना', करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए CM भगवंत मान ने केंद्र से की अपील

सर्वे के बाद लिस्ट तैयार 

यदि शनिवार को पहली सूची जारी होती है तो आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली शुरुआती राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो जाएगी। सूची जारी होने के साथ ही पार्टी की चुनावी तैयारियों को भी गति मिलेगी। अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाली बैठक और उसमें घोषित किए जाने वाले उम्मीदवारों के नामों पर टिकी हैं।

सीएम मान ने जानकारी देते हुए खुद कल दोपहर 12 बजे मीडियो को पहली लिस्ट की घोषणा के दौरान आने का न्यौता दिया। सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लिस्ट पूरी तरह से सर्वे पर आधारित है। इस बार उन्हीं उम्मीदवारों को टिकटें मिलेंगी, जिन्हें लोग चाहेंगे। सीएम के इस ब्यान के बाद पंजाब में हलचल तेज हो गई है। अनुमान है कि इस बार जीत चुके 40 के करीब विधायकों की सीटें भी जा सकती हैं। जिनका सर्वे में नेगेटिव रिस्पांस आया है।

नॉन कंट्रोवर्शियल सीटों की घोषणा

मिली जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में उन सीटों के नाम हैं, जो नॉन कंट्रोवर्शियल हैं। कई विधायकों के इलकों में आम आदमी पार्टी पहले ही हल्का इंचार्ज घोषित कर चुकी हैं। अधिकतर चुने गए हल्का इंचार्ज ही विधानसभा की उम्मीदवारों की लिस्ट में जगह पा सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- 4 नवंबर को पंजाब आएंगे राहुल गांधी, CM भगवंत मान के गढ़ से भरेंगे चुनावी हुंकार

आम जनता के फीडबैक पर आधारित है सर्वे

आम आदमी पार्टी बीते काफी समय से लोगों के फीडबैक को ले रही है। लोगों के आधार पर ही आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्जों का नाम भी घोषित किया गया था। आप में हो रहे बदलाव इसी सर्वे के आधार पर है ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सके। सीएम मान ने भी आज के बयान में दौहराया है कि लिस्ट में वही उम्मीदवार होंगे, जिनका फीडबैक जनता से सही दिया है। 

यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में आएंगे 1000 और 1500 रुपये, CM भगवंत मान ने किया एलान