'राजनीति से ऊपर हो धार्मिक भावना', करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए CM भगवंत मान ने केंद्र से की अपील
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने और इसे लगातार खुला रखने ...और पढ़ें
-1793126267287_m.webp)
पंजाब के CM भगवंत मान। फोटो जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री मान ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अपील की।
धार्मिक भावनाओं को राजनीति से ऊपर रखने पर जोर दिया।
विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब कारिडोर को फिर से खोलने और इसे लगातार खुला रखने के साथ-साथ सिख संगत को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए निर्बाध सुविधा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं के मामले राजनीति से ऊपर रखे जाने चाहिए और संगत की आध्यात्मिक इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
विधानसभा में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्ताव में जोर दिया गया कि यह कारिडोर केवल भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक मार्ग नहीं है, बल्कि लाखों सिख संगतों के लिए धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय साझेदारी से जुड़ा हुआ मामला है।
इस प्रस्ताव में मांग की गई कि केंद्र सरकार तीर्थ यात्रा की प्रक्रियाओं को सरल बनाए और पाकिस्तान सरकार से बातचीत करे ताकि संगत की करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि कारिडोर के माध्यम से आने-जाने संबंधी पाबंदियां और रुकावटें दुनिया भर में बसे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं। इस दौरान मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब ‘किरत करो, नाम जपो ते वंड छको’ के सिद्धांतों का मूल है। यह कारिडोर केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि एक ऐसा पुल है, जो संगत को उस धरती से फिर जोड़ता है, जहां हमारे गुरु साहिब ने चरण डाले थे।
