पंजाब में पराली जलाने के मामले बढ़कर हुए 5571, 34 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई; 94 लाख का जुर्माना भी बेअसर
पंजाब में धान कटाई के अंतिम दौर में भी पराली जलाने के 5571 मामले आए। लापरवाही पर 34 अफसरों पर ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।
HighLights
पंजाब में 12 नवंबर तक 5571 पराली जलाने के मामले।
फिरोजपुर में सर्वाधिक 737 मामले, तरनतारन दूसरे स्थान पर।
34 अधिकारियों पर अभियोजन, 94 लाख के जुर्माने में से 38 लाख वसूल।
जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब में धान की कटाई का सीजन लगभग अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। राज्य में 12 नवंबर तक पराली जलाने के 5571 मामले सामने आ चुके हैं।
12 नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, पराली जलाने के तरनतारन जिला में 688 मामले सामने आए हैं। संगरूर में 640, बठिंडा में 501, फिरोजपुर में 737 और पटियाला में 380 मामले दर्ज किए गए हैं। फिरोजपुर 737 मामलों के साथ राज्य में सबसे आगे है, जबकि तरनतारन दूसरे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें- Punjab Weather: आज दो जिलों में बारिश के आसार बने, प्रदूषण ने घोंटी सांसें, बठिंडा में AQI 328 दर्ज
34 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
रिपोर्ट के मुताबिक पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में जिम्मेदारी निभाने वाले नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। कुल 34 अधिकारियों के विरुद्ध सीएक्यूएम एक्ट की धारा 14 के तहत अभियोजन कार्रवाई शुरू की गई है। इनमें तरनतारन के 13 और फिरोजपुर के 21 अधिकारी शामिल हैं। हालांकि, रिपोर्ट में किसी अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट जारी करने या निलंबन आदेश देने का मामला दर्ज नहीं है।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में महिला की बेरहमी से हत्या, पत्थरों से कुचला सिर; पुलिस मुख्यालय से 100 कदम दूर मिला शव
94.60 लाख रुपये का जुर्माना, वसूली 38.25 लाख
पराली जलाने के मामलों में अब तक 1884 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया है। इसके तहत कुल 94.60 लाख रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया, लेकिन इसमें से अभी तक 38.25 लाख रुपये ही वसूल हो पाए हैं। इस तरह निर्धारित जुर्माने की आधी से भी कम राशि सरकारी खाते में पहुंची है। तरनतारन में 15.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 15.05 लाख रुपये वसूल किए जा चुके हैं। फिरोजपुर में 19.70 लाख रुपये के मुकाबले 5.10 लाख रुपये की वसूली हुई है, जबकि पटियाला में 7.80 लाख रुपये के जुर्माने में से 2.85 लाख रुपये वसूल हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पराली जलाने के मामलों में 1536 एफआइआर दर्ज की गई हैं, जबकि 1769 खेतों की राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री की गई है। वहीं, 1542 नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों को चेतावनी या कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
कटाई का 97.39 प्रतिशत क्षेत्र पूरा
राज्य में कुल 32.87 लाख हेक्टेयर धान क्षेत्र में से 97.39 प्रतिशत की कटाई हो चुकी है। इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी रहना प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के लिए चुनौती बना हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।