चंडीगढ़ में महिला की बेरहमी से हत्या, पत्थरों से कुचला सिर; पुलिस मुख्यालय से 100 कदम दूर मिला शव
चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय से 100 कदम दूर एक महिला की पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ...और पढ़ें

घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाते पुलिस अधिकारी व फॉरेंसिक एक्सपर्ट।
HighLights
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए।
हाथ पर टैटू बना हुआ है, शिखा और यूपी लिखा हुआ है।
पुलिस पहचान और हत्या के कारणों की जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय से महज 100 कदम की दूरी पर एक महिला की पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
शुक्रवार सुबह महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक राहगीर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के सिर पर पत्थर से कई वार किए गए हैं।
सिर बुरी तरह कुचला हुआ मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हमलावर ने वारदात को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया। महिला की उम्र और पहचान को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। उसके हाथ पर टैटू बना हुआ है जिसमें शिखा और यूपी लिखा हुआ है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। महिला की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें।