विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मरीजों का पैसा हड़पने के लिए ढाबा संचालक इस्तेमाल करता था साले का बैंक खाता, PGI में हुए घोटाले में खुलासा

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:09 AM (IST)

पीजीआई के 1.14 करोड़ रुपये के प्राइवेट ग्रांट सेल घोटाले में साहिल सूद ने अपना नाम छिपाने के लिए साले ...और पढ़ें

पीजीआई में गरीब और जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए मिलने वाली रकम हड़पी। (एआई जनरेटेड फोटो)

पीजीआई में गरीब और जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए मिलने वाली रकम हड़पी। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. पीजीआई में 1.14 करोड़ रुपये का प्राइवेट ग्रांट घोटाला।

  2. साहिल सूद ने साले के बैंक खाते का उपयोग किया।

  3. मृत मरीजों के नाम पर भी ग्रांट हासिल की गई।

मोहित पांडेय, चंडीगढ़। पीजीआई में गरीब और जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता को हड़पने के 1.14 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपितों की भूमिका को लेकर अहम खुलासे हुए हैं।

जांच में सामने सामने आया है कि इस पूरे खेल में शामिल गोल चौक पर ढाबा चलाने वाला साहिल सूद खुद का नाम सामने आने से बचाने के लिए अपने साले की मदद ले रहा था।

इसके साथ ही फर्जी दस्तावेजों के जरिये मरीजों के नाम पर जारी होने वाली ग्रांट की रकम ढाबा चलाने वाला साहिल सूद और फोटोस्टेट की शाप चलाने वाला दुर्लभ कुमार अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में पहुंचाई जाती थी।

वहीं, इस मामले पर सीबीआई ने संस्थान के छह कर्मचारियों समेत आठ आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। जल्द ही इसे अदालत में दाखिल किया जाएगा।

अधिकारियों और कर्मचारियों से सांठगांठ से घोटाला

पीजीआई के गोल चौक स्थित फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाला दुर्लभ अपने पार्टनर साहिल सूद के साथ मिलकर प्राइवेट ग्रांट सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों से सांठगांठ कर इस घोटाले को अंजाम दे रहा था।

गरीब मरीजों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर आर्थिक सहायता की रकम दुर्लभ, साहिल और उनके रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। बाद में इस रकम को आपस में बांट लिया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया था कि कुछ मामलों में मृत मरीजों के नाम पर भी ग्रांट हासिल की गई। पिछले वर्ष दिसंबर में सीबीआई ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

वहीं, ग्रांट सेल ने दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित पांच मरीजों के इलाज के लिए राष्ट्रीय आरोग्य निधि और अन्य संस्थाओं से मिले 61.75 लाख रुपए में से 38 लाख 946 रुपए बिना किसी डाक्टर की पर्ची के सीधे दवा विक्रेताओं के खातों में भेज दिए गए। हैरानी की बात यह है कि इन 5 मरीजों में से 2 की पहले ही मौत हो चुकी थी।

70 मामलों में गड़बड़ी, फाइलें गायब

पीजीआई की इंटरनल कमेटी की जांच में सामने आया था कि 2017 से अक्टूबर 2021 तक के रिकार्ड की जांच की गई। इसमें ऐसे 70 और मामले सामने आए। इनमें 17 मामलों में दवा सप्लायरों के असली बिलों में छेड़छाड़ कर 2 बार भुगतान लिया गया। वहीं 37 मरीजों की असली फाइलें रिकाॅर्ड से पूरी तरह गायब पाई गईं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।