पंजाब में 22 नवंबर को वोटर लिस्ट में नाम जांचने और सुधार का मौका, केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तहत 22 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगेंगे। एक जनवरी तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा आवेदन कर सकेंगे और 4 जनवरी को अंतिम सूची आएगी।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
22 नवंबर को पंजाब में विशेष मतदाता शिविर लगेंगे।
मतदाता सूची में नाम जांचें और सुधार करवाएं।
नए पंजीकरण के लिए फॉर्म 6 भरकर आवेदन करें।
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 22 नवंबर को राज्यभर के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में मतदाता प्रारूप सूची में अपना नाम और विवरण जांच सकेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: कांग्रेस समिति की बैठक 24 नवंबर को, दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है पहली सूची
नए पंजीकरण और पात्रता की शर्तें
इसके अलावा नए पंजीकरण, नाम या अन्य विवरण में सुधार तथा संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन भी जमा करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए पात्रता तिथि 1 जनवरी, 2027 तय की गई है। इस दिन या इससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फार्म नंबर छह भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- वी-नाउ घोटाले में राज्यसभा सांसद सतनाम संधू को ED का समन, 25 नवंबर को जालंधर दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया
आपत्तियों का निपटारा दिसंबर तक
मित्रा ने बताया कि दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है। इनका निपटारा 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी, 2027 को प्रकाशित होगी। उन्होंने मतदाताओं से शिविरों का लाभ उठाने और विशेषकर युवाओं से मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है।