विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों, राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

Published: Fri, 20 Nov 2026 12:02 PM (IST)

डेरा राधास्वामी ब्यास के प्रमुख शुक्रवार सुबह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के जालंधर स्थित निवास पर पहुंचे। परिवार ने उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया। 

HighLights

  1. डेरा प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों ने परगट सिंह के निवास का दौरा किया।

  2. मुलाकात के दौरान भारी संख्या में संगत और कार्यकर्ता मौजूद थे।

  3. इस भेंट को पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। डेरा राधास्वामी ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार सुबह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के निवास पर पहुंचे। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के आगमन की सूचना मिलते ही वहां संगत और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह, उनकी पत्नी एवं पूरे परिवार ने डेरा प्रमुख का पूरे श्रद्धा भाव और सम्मान के साथ स्वागत किया। परिवार के सदस्यों ने  उनका आशीर्वाद लिया और उनके साथ कुछ समय बिताया।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में डेरा राधा स्वामी ब्यास की जमीन के विवाद में चली गोली, सेवादार की मौत; मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

jalandhar dera pramukh

परगट सिंह के घर में दाखिल होते हुए डेरा प्रमुख परगट सिंह।

सुरक्षा बलों ने घेरा निवास

डेरा प्रमुख के पहुंचने की सूचना मिलते ही भारी गिनती में बाबा गुरिंदर ढिल्लों के अनुयायी और कांग्रेस कार्यकर्ता परगट सिंह के निवास पर पहुंच गए। जिसके चलते परगट सिंह के निवास को सुरक्षा बलों ने घेर लिया। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। निवास के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात था। पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया था, ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: बिना आदेश के बदल जाता है 69 सीटों का गणित, मालवा में क्यों सबसे अहम है राधा स्वामी डेरा?

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

बाबा गुरिंदर ढिल्लों के पहुंचने पर बड़ी गिनती में संगत भी मौके पर पहुंची हुई थी। संगत ने डेरा प्रमुख के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में वहां मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने डेरा प्रमुख का स्वागत किया और उनके आगमन को अपने लिए सौभाग्य बताया।

इस मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है, क्योंकि पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और बड़े धार्मिक डेरों का प्रभाव पंजाब की राजनीति में हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। जिसके चलते राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें- पटियाला में हीरा महल पहुंचे डेरा ब्यास मुखी, शाही परिवार से की मुलाकात; बाहर जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।