Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: दिसंबर में करवाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड, इस डेट पर होगी ऑनलाइन परीक्षा

    By Rohit KumarEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 08:55 PM (IST)

    पंजाब के शिक्षा और भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि दक्षिणी एशियाई क्षेत्र में पंजाब एक प्रभावशाली सांस्कृतिक ऐतिहासिक और राजनीतिक क्षेत्र है। जिसके रहन-सहन खान-पीन भंगड़ा और संगीत को दुनिया भर में सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सिख धर्म बुद्ध पंथ और सूफीवाद ने शुरुआत की और बाद में पूरी दुनिया में फैल गया।

    Hero Image
    दिसंबर में करवाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjabi Language: पंजाबी भाषा को दुनिया में और प्रफुल्लित करने के मकसद के राज्य सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड (Punjabi Language Olympiad) करवाने का फैसला किया गया है। यह जानकारी शिक्षा और भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि दक्षिणी एशियाई क्षेत्र में पंजाब एक प्रभावशाली सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक क्षेत्र है, जिसके रहन-सहन, खान-पीन, भंगड़ा और संगीत को दुनिया भर में सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सिख धर्म, बुद्ध पंथ और सूफीवाद ने शुरुआत की और बाद में पूरी दुनिया में फैल गया।

    40 मिनट में पूछे जाएंगे 50 सवाल

    भाषा मंत्री ने बताया कि पंजाबी लोग रोजगार के बेहतर मौकों की तलाश में अलग- अलग मुल्कों में बस गए हैं और अब उनकी भावी पीढ़ियां पंजाबी भाषा से पूरी तरह अवगत नहीं हैं। जिसको देखते हुए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड करवाने का फ़ैसला किया जिससे बच्चों को पंजाबी भाषा सीखने के प्रति उत्साहित किया जा सके। बैंस ने बताया कि यह ओलम्पियाड 9 और 10 दिसंबर को आनलाइन करवाया जाएगा। इसमें 40 मिनट में ऑब्जेक्टिव टाइप के 50 नंबरों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

    Also Read: फिर विवादों में कनाडाई रैपर शुभ, लंदन में उड़ाया इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक; कॉन्सर्ट के दौरान लहराई हुडी

    छह टाईम जोनों में 2 घंटों के लिए चलेगा ओलम्पियाड

    उन्होंने बताया कि इस ओलम्पियाड में आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 17 साल की उम्र तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा इस ओलम्पियाड में हिंदूस्तान, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूरोप और अन्य स्थानों पर बसते विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि छह टाईम जोनों में 2 घंटों के लिए यह ओलम्पियाड चलेगा। इस ओलम्पियाड में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन का कार्य आरंभ हो चुका है।

    Also Read: कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा रखने वालों को राजा वडिंग ने कहा- आपका खुली बांहों से स्वागत करते हैं