Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: बंदी सिंहों की रिहाई के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की ड्यूटी बराबरः सूद

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 05:25 PM (IST)

    पंजाब के रूपनगर में भाजपा दफ्तर में वर्करों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद शामिल हुए। राज्य सरकार ये कहकर अपना पल्ला न झुड़ा ले कि इसका फैसला ...और पढ़ें

    Hero Image
    रूपनगर भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए।

    जागरण संवाददाता, रूपनगर: रूपनगर में भाजपा दफ्तर में वर्करों के साथ बैठक करने आए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद ने कहा कि केंद्र सरकार बंदी सिंहों की रिहाई के लिए बनती ड्यूटी निभा रही है। लेकिन राज्य सरकार ये कहकर अपना पल्ला न झुड़ा ले कि इसका फैसला केंद्र के हाथ है। जबकि ड्यूटी केंद्र और राज्य सरकार की बराबर होती है। वह आज केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर रुख जानने संबंधी बैठक करने आए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें:   Punjab: पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में दो घंटे तक सिविल अस्पताल के कर्मचारियों ने की हड़ताल:

    पूर्व कैबिनेट मंत्री सूद ने कहा कि पंजाब भाजपा चंडीगढ़ और पानियों के मुद्दे पर पंजाबियों के साथ खड़ी है। क्योंकि पंजाब का हक पंजाबियों के पास ही रहना चाहिए। इसलिए भाजपा का स्टैंड स्पष्ट है। केंद्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए सूद ने दावा किया कि बजट में हरेक वर्ग खासकर मिडल क्लास, किसानों, नौजवानों आदि वर्गों के लिए लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व अब प्राकृतिक खेती को प्रफुल्लित करने के लिए सोच रहा है। लेकिन केंद्र सराकर ने अपने बजट में प्राकृतिक खेती के लिए फंड भी आरक्षित कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: Bathinda: नशा करने व गलत संगत से दूर रहने के लिए बोला, तो जान से मारने की नीयत से तानी पिस्तौल

    सूद ने कहा कि उनका व्यापारी वर्ग के साथ बातचीत करने का उददेश्य बजट में क्या कमी रह गई और क्या और हो सकता है, के नुकते सांझे करना है। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान अजयवीर सिंह लालपुरा, हलका श्री चमकौर साहिब के इंचार्ज दर्शन सिंह शिवजोत, जिला भाजपा के महासचिव रमन जिंदल, एडवोकेट रमित केहर, सुखबीर सिंह तंबड़, गगन गुप्ता मौजूद थे।