विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों के डीसी बदले; मोहाली, लुधियाना और पटियाला को मिले नए अधिकारी

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:09 PM (IST)

पंजाब सरकार ने छह डीसी समेत 20 IAS अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। मोहाली, पटियाला, रूपनगर और ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पंजाब सरकार ने 20 IAS अधिकारियों का तबादला किया।

  2. मोहाली, लुधियाना सहित 6 जिलों के डीसी बदले गए।

  3. कई विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 20 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मंगलवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, 6 जिलों के डीसी भी बदल दिए गए हैं। इस फेरबदल में मोहाली, रूपनगर, पटियाला, लुधियाना, बरनाला और तरनतारन जिलों को नए डीसी मिले हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मोहाली की डीसी कोमल मित्तल को रूपनगर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी जगह आदित्य डचलवाल को मोहाली का नया डीसी बनाया गया है। वहीं, पटियाला के डीसी हिमांशु अग्रवाल को लुधियाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लुधियाना के मौजूदा डीसी हिमांशु जैन को पटियाला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

इस फेरबदल में बरनाला और तरनतारन जिलों में भी नए डीसी तैनात किए गए हैं। IAS अधिकारी अभिजीत कपलिश को बरनाला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें बरनाला नगर निगम के डीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं, निर्मल ओसेप्पचन को तरनतारन का डीसी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 111 पीसीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर; चेक करें लिस्ट

लुधियाना और पटियाला के डीसी की बदली जिम्मेदारी

सरकार के आदेश के अनुसार, लुधियाना और पटियाला में डीसी की अदला-बदली की गई है। हिमांशु अग्रवाल अब लुधियाना में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि हिमांशु जैन पटियाला के नए डीसी होंगे। इसी तरह कोमल मित्तल रूपनगर में और आदित्य डचलवाल मोहाली में प्रशासनिक कमान संभालेंगे।

परिवहन और रक्षा सेवाएं विभाग में भी नियुक्तियां

तबादला आदेश में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राहुल गुप्ता को परिवहन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, IAS अधिकारी राहुल की सेवाएं सहकारिता विभाग को सौंप दी गई हैं।

अनुपम कलेर को रक्षा सेवा कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। हरप्रीत सिंह को खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीषा राणा को सूचना प्रौद्योगिकी प्रोत्साहन निदेशक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के संगरूर में सीएम आवास के पास सड़क हादसा, ओवरब्रिज से टकराकर पलटी PRTC की बस; 3 लोगों की मौत और 25 घायल

अमृतसर में नए ADC नियुक्ति

सरकार ने जिला स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्तों की भी नियुक्तियां की हैं। कंचन को ADC (ग्रामीण विकास) नियुक्त किया गया है। वहीं, डेव्यू गोयल को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

पल्लवी मिश्रा को अमृतसर का ADC (सामान्य) नियुक्त किया गया है। मंगलवार रात जारी इन आदेशों के बाद राज्य के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।

(इनपुट - पीटीआई)

यह भी पढ़ें- संगरूर बस हादसा: पंजाब मुख्यमंत्री मान ने व्यक्त किया शोक, हादसे में मारे गए लोगों और घायलों की लिस्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।