Move to Jagran APP

तंदूर सा तप रहा है पंजाब, सभी जिलों में लगातार बढ़ रहा है तापमान, दो दिन में राहत की उम्‍मीद

पंजाब में गर्मी ने लोगों का जीना मुहला कर दिया है। राज्‍य में सभी जिलों मे तापमान लगातार बढ़ रहा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में रिकार्ड किया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 10:50 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 10:50 AM (IST)
तंदूर सा तप रहा है पंजाब, सभी जिलों में लगातार बढ़ रहा है तापमान, दो दिन में राहत की उम्‍मीद
तंदूर सा तप रहा है पंजाब, सभी जिलों में लगातार बढ़ रहा है तापमान, दो दिन में राहत की उम्‍मीद

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में लगातार बढ़ रही गर्मी ने बुरा हाल कर रखा है और आसमान से आग बरस रही है। पूरा राज्‍य जैसे तुदूर बन गया है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लाेगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हाे गया है। पशु- पक्षी भी बेहाल नजर आते हैं। वैसे दो दिन में इससे थोड़ी राहत मिलने की उम्‍मीद है। 28 मई से मौसम में बदलाव हाे सकता है और 31 मई तक बारिश की भी संभावना है।

loksabha election banner

राज्‍य में बठिंडा सबसे गर्म शहर, तापमान 45 डिग्री के करीब

राज्‍य सबसे ज्यादा गर्म बठिंडा है। चंडीगढ़ के इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार बठिंडा में  अधिकतम तापमान  44.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। पटियाला में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। चंडीगढ़ में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। 

दो दिन और सताएगी गर्मी, 28 से बदलेगा मौसम, 31 तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार  दो दिन और मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। इसके बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। 28 से 31 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

--

किस शहर का कितना तापमान (डिग्र्री सेल्सियस में)

बठिंडा : 44.9

पटियाला: 43.6

फिरोजपुर : 43.5

लुधियाना : 43.1

जालंधर : 43.0

अमृतसर :42.8

पठानकोट : 41.5

यह भी पढ़ें: ... और थम गई गाेल मशीन, खेल ही नहीं जिंदगी के चैंपियन थे बलबीर, स्‍वर्णिम युग का अंत


यह भी पढ़ें: स्मृति शेष... हॉकी स्टिक से बनाया था पोट्रेट, दिल से लगाया था बलबीर सिंह स‍ीनियर ने 


यह भी पढ़ें: बलबीर सिंह सीनियर ने मोगा से किया था गोलकीपर के रूप में हॉकी का सफर शुरू, आज भी जिंदा हैं यादें

यह भी पढ़ें:  Hockey Legend पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर का राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार 


यह भी पढ़ें: चिंता न करें जल्‍द मिलेगी कोरोना से मुक्ति, जानें उत्तर भारत में कब तक खत्‍म होगा यह virus

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.