पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 दिन में 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; कुंवर विजय प्रताप ने छोड़ा विधायक का पद
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डॉ. अनिल कुमार गोयल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक और ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पंजाब स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव।
डॉ. अनिल गोयल को निदेशक का अस्थायी कार्यभार।
डॉ. सिमी मल्होत्रा को निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (एसबी) प्रभार।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सरकार ने डॉ. अनिल कुमार गोयल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक का अस्थायी कार्यभार सौंपा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 दो दिन में 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; अब कुंवर विजय प्रताप ने छोड़ा विधायक का पद
वहीं, डॉ. सिमी मल्होत्रा को निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (एसबी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से एक नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, डॉ. अनिल कुमार गोयल वर्तमान में अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य के पद पर कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी का छापा, सुबह- सुबह 3 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी
अगले हुकमों तक दी जिम्मेदारी
उन्हें अगले आदेश तक निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का अस्थायी चार्ज दिया गया है। इसी तरह डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सिमी मल्होत्रा को निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (एसबी) का अस्थायी कार्यभार सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों को यह जिम्मेदारी बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय लाभ के दी गई है।