पंजाब में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी का छापा, सुबह- सुबह 3 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी
होशियारपुर में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर छापा ...और पढ़ें

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी की रेड।
HighLights
होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी का छापा
सोमवार सुबह पांच बजे ईडी की टीम ने दी दबिश
जांच के कारणों पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं
हजारी लाल, होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में सोमवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर दबिश दी।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे तीन गाड़ियों में ईडी के अधिकारी जोधा मल रोड स्थित अरोड़ा के आवास पर पहुंचे और सीधे घर के अंदर दाखिल हो गए।
सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। आवास के आसपास सुरक्षा जवानों की तैनाती कर दी गई है और घर को घेर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सुंदर शाम अरोड़ा भी उस समय अपने आवास के अंदर ही मौजूद थे।

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर का बाहर दृश्य।
फिलहाल ईडी की टीम किस मामले में जांच करने पहुंची है और कार्रवाई का वास्तविक मकसद क्या है, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। न ही अधिकारियों की ओर से जांच के विषय में कोई बयान जारी किया गया है।
टीम की कार्रवाई जारी रहने के कारण मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन जांच के कारणों की पुष्टि आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- 'नेताओं को डराने की साजिश', सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी की छापामारी पर भड़की कांग्रेस; BJP पर साधा निशाना