Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब सरकार का करप्शन पर वार, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 04:31 PM (IST)

    पंजाब सरकार की ओर से करप्शन पर बड़ी कार्रवाई के तहत भ्रष्टाचार में लिप्त 52 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इससे दो दिन पहले ही मुक्तसर के DC क ...और पढ़ें

    Hero Image
    पंजाब सरकार ने 52 पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार के लिए किया बर्खास्त

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बर्खास्त होने वालों में कॉन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में इसकी जानकारी देते हुए यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। पुलिस में काली भेड़ों का बर्दाशत नहीं किया जाएगा। यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस के 400 के करीब पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें व मामले चल रहे हैं। इसमें कई गजेटेड अफसर भी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार से संपर्क किया जा रहा है। यादव ने कहा कि दस डीएसपी और आठ एसपी के खिलाफ पिछले दिनों कार्रवाई की गई है।

    21 दिन में निपटारा ना होने पर फाइल की जाएगी एंट्रेंस रिपोर्ट

    डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस में दिल्ली की तर्ज पर एक महीने में ई एफआईआर की सुविधा शुरू की जा रही है। इसमें मोटर व्हीकल की शिकायतों का भी निपटारा किया जाएगा।

    अगर 21 दिन में शिकायत का निपटारा नहीं होता है तो एंट्रेंस रिपोर्ट फाइल की जाएगी। वहीं, अगर मामले की जांच में कुछ तथ्य सामने आते हैं तो उन्हें जांच में जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए हाई कोर्ट की मंजूरी की जरूरत है, जिसके लिए हाई कोर्ट से आवेदन किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का तोहफा, CM भगवंत मान ने अब 487 नौजवानों को बांटे नियुक्ति पत्र

    राज्य में पुलिस सिटीजन फ्रेंडली सिस्टम लागू किया जाएगा

    इसके साथ ही राज्य में पुलिस सिटीजन फ्रेंडली सिस्टम लागू किया जा रहा है। पुलिस की तरफ से 43 सेवाएं आनलाइन मुहैया करवाई जा रही है जिन का दायरा बढ़ा कर 60 किया जाएगा।

    लोग सांझ केंद्र या घर पर बैठकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। यादव ने बताया कि इंडियन पुलिस फाउंडेशन के साथ पुलिस ने एक एमओयू साइन किया है।

    इसके तहत तीन जिलों रोपड़, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब एक पायलट प्रोजेक्ट लांच किया गया है। इसमें पुलिस की तरफ से मुहैया करवाई जा रही सेवाओं का आडिट होगा।

    इसमें शिकायत का निपटारा, पुलिस का व्यवहार और सेवाओं को सुधारने के लिए सुझाव दिए जाएंगे। तीन जिलों में इस सेवा के शुरू होने के बाद राज्य के बाकी जिलों में भी इस सेवा को शुरू किया जाएगा।

    यादव ने कहा कि पुलिस थानों में जो धमाके हो रहे हैं, उन सभी मामलों को हल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। लोगों को चाहिए कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग करें। इसके साथ ही ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है।

    यह भी पढ़ें- Ayushman Yojana के तहत निजी अस्पतालों का बकाया चुकाएगी सरकार, 21 मार्च तक का दिया समय; HC ने लगाई फटकार