विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के सरकारी स्कूलों में जल्द होगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने किया प्रक्रिया शुरू करने का एलान

By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 05:08 PM (IST)

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जल्द ही मास्टर कैडर भर्ती शुरू होगी। सरकार अब तक इकहत्तर हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस।

HighLights

  1. सरकारी स्कूलों में मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती होगी शुरू।

  2. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने की घोषणा, कमी होगी दूर।

  3. पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने को प्रतिबद्ध है।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भर्ती से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ेगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सहयोग मिल सकेगा।

शिक्षा मंत्री ने चंडीगढ़ में मास्टर कैडर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 27 नवंबर की रात फिरोजपुर में दो मिनट बजेगा एयर रेड सायरन, होगा ब्लैकआउट, जानें क्या है प्रशासन की तैयारी

यूनियन ने रखी मांगें

बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें और समस्याएं शिक्षा मंत्री के सामने रखीं। बैंस ने उन्हें आश्वासन दिया कि शिक्षकों की जायज मांगों पर नियमों और प्रक्रियाओं के तहत सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा तथा उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा।

बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अब तक युवाओं को 71 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दे चुकी है। रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 22 नवंबर को वोटर लिस्ट में नाम जांचने और सुधार का मौका, केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

शिक्षा क्रांति और बुनियादी ढांचे में सुधार

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों में आधुनिक बुनियादी ढांचा, स्मार्ट कक्षाएं और पढ़ाई के स्तर में सुधार पर काम किया जा रहा है। शिक्षकों की नई भर्ती भी इसी अभियान का अहम हिस्सा है। सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों को ऐसा बनाना है कि वे अभिभावकों और बच्चों की पहली पसंद बनें।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 3 नेताओं की गिरफ्तारी से किसानों में रोष, संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।