पंजाब में 3 नेताओं की गिरफ्तारी से किसानों में रोष, संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
मुकेरियां मिल के आगे किसान धरने में हुए हादसे के बाद तीन किसानों की गिरफ्तारी से आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है।
-1795171665183_m.webp)
तीन नेताओं की गिरफ्तारी से किसानों में रोष।
HighLights
हादसे के बाद तीन किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संयुक्त किसान मोर्चा ने गिरफ्तारी को बताया सरकार की नाकामी
गिरफ्तार किसानों की रिहाई के लिए 25 नवंबर तक का अल्टीमेटम
जागरण संवाददाता, जालंधर। गन्ने की फसल के रेट और गन्ना मिलों को समय पर चलाने की मांग को लेकर पिछले 15 नवंबर से मुकेरियां मिल के आगे किसानों के धरने में हुए हादसे ने पूरे आंदोलन को नया मोड़ दे दिया। पुलिस ने युवक की मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने तीन किसानों को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी को लेकर किसानों में खास रोष है और उन्होंने रिहाई को लेकर सरकार को कड़ा संघर्ष करने की चेतावनी दी है। इस बात का खुलासा शुक्रवार को पंजाब प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेशनल कन्वीनर सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किया।
उन्होंने आरोप है कि धरना स्थल पर पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण एक मोटरसाइकिल सवार युवक ट्राली से टकरा कर युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन बेकसूर किसान नेताओं पर पर्चा दर्ज कर उन्हें जेल में बंद कर दिया। साथ ही किसानों के ट्रैक्टर और कारों को भी अपनी कस्टडी में ले लिया गया।
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने इस कार्रवाई को सरकार की नाकामी को छिपाने का प्रयास बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसा प्रशासन की लापरवाही से हुआ, लेकिन दोष किसानों पर मढ़ दिया गया।
निर्दोष नेताओं को गिरफ्तार कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार किसान नेताओं को छुड़वाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने पूरे पंजाब में सख्त कार्यक्रम देने का ऐलान किया है। अगर सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन और तेज होगा।
कार्यक्रम के तहत 23 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) सभी जिलों में एसएसपी को मांग पत्र सौंपेगा। इसमें गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को तुरंत रिहा करने, हादसे के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई करने और मृतक युवक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की जाएगी।
मोर्चा ने सरकार को 25 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर किसान नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो 25 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) पूरे पंजाब में तीखा संघर्ष करेगा। सरकार किसानों पर बेवजह पराली जलाने के आरोप लगाकर पर्चे दर्ज कर बदनाम कर रही है, जबकि माननीय न्यायालय के आदेशों की पालना नहीं कर रही है।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में , काका सिंह कोटड़ा, जसवीर सिंह, हरसुलिंदर सिंह ढिल्लों, सुखदेव सिंह भोजराज, सुखपाल सिंह डफ्फर, अमरजीत सिंह राड़ा, राजिंदर सिंह, सोनू ओलख, दिलजीत सिंह, हरदेव सिंह चिट्टी, मलकीत सिंह, सतपाल सिंह, दिलबाग सिंह, मक्खन सिंह, हरदयाल सिंह, कुलविंदर सिंह मछियाणा सहित कई अन्य किसान नेता शामिल थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।