विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: सीएम भगवंत मान बोले- पंजाब में किसानों को 8 घंटे बिना किसी बाधा के मुहैया करवाई बिजली

By Jagran NewsEdited By: Gaurav Tiwari
Published: Thu, 28 Sep 2023 05:47 PM (IST)

पंजाब में किसानों को मुफ्त बिजली की योजना तो बहुत पहले से लागू थी लेकिन यह योजना ही थी क्योंकि बिजली आती नहीं थी। बिजली नहीं आने के कारण किसानों को डीजल फूंक कर अपने फसलों की सिंचाई करनी पड़ती थी लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार में किसानों को निर्विघ्न 8 घंटे बिजली मिली। इसके लिए बाकायदा पंजाब को जोनों में बांटा गया।

किसानों ने इसकी सराहना तो की साथ ही उनका मान सरकार पर भरोसा भी बढ़ा।
किसानों ने इसकी सराहना तो की साथ ही उनका मान सरकार पर भरोसा भी बढ़ा।

चंडीगढ़। पंजाब में किसानों को मुफ्त बिजली की योजना तो बहुत पहले से लागू थी लेकिन यह योजना ही थी क्योंकि बिजली आती नहीं थी। बिजली नहीं आने के कारण किसानों को डीजल फूंक कर अपने फसलों की सिंचाई करनी पड़ती थी लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार में किसानों को निर्विघ्न 8 घंटे बिजली मिली। इसके लिए बाकायदा पंजाब को जोनों में बांटा गया। किसानों को जो समय दिया गया। उस समय पर बिजली रहती थी। जिस कारण किसानों को डीजल फूंक कर जनसेट के माध्यम से फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ी।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि किसानों की सुविधा का ख्याल रखा गया है। उनको किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बिना किसी बाधा के प्रतिदिन 8 घंटे बिजली दी गई, ताकि वे अपनी फसलों को पानी दे सकें। 

किसानों ने इसकी सराहना तो की साथ ही उनका मान सरकार पर भरोसा भी बढ़ा। पूरी बिजली और समय पर बिजली मिलना का लाभ दो तरफा हुआ। एक तो किसानों को रात को खेतों में पानी लगाने के लिए नहीं जाना पड़ रहा है। दूसरा उन्हें डीजल की खरीद नहीं करनी पड़ी। वहीं, पर्यावरण की भी रक्षा हुई। क्योंकि किसनों की जितने पानी की जरूरत थी उतना ही पानी उन्होंने निकाला।

पिछली सरकारों के दौरान जब बिजली समय पर नहीं आता तो किसानों आटोमेटिक मोटरें बगैर जरूरत के भी पानी खींचती रहती। अब जब बिजली समय पर पूरी मिली तो किसानों ने भी अपने जरूरत के हिसाब से मोटर चलाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के इस निरंतर प्रयास से किसानों के लगभग सभी ट्यूबवेलों को नियमित आठ घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति दी गई।

यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब देश का एकमात्र ऐसा राज्य जहां करीब 90 फीसदी घरों का बिजली बिल है जीरो

यह भी पढ़ें- Punjab News: सात साल से बंद पड़ी पछवाड़ा कोयला खान चलाई, सभी प्लांटों में कोयले की भरमार

यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब में बिजली उत्पादन ही नहीं, ट्रांसमिशन का आधारभूत ढांचा भी बढ़ाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।