Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 06:36 PM (IST)

    Punjab Cabinet Expand भगवंत मान कैबिनेट का चौथी बार विस्तार हुआ है। पांच नए चेहरों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। हरदीप सिंह मुंडिया वरिंदर कुमार गोयल तरनप्रीत सिंह सौंध डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। वहीं चार मंत्रियों ने कैबिनेट पद से इस्तीफा दिया है। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मंत्रियों को शपथ दिलाई।

    Hero Image
    पंजाब कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट में चौथी बार बदलाव हुआ है। चार कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद 5 नए चेहरे को जगह मिली है। पांच नए मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली है। हरदीप सिंह मुंडिया ने सबसे पहले शपथ ली है। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उन्हें शपथ दिलाई। लहरागागा से विधायक वरिंदर कुमार गोयल ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खन्ना से विधायक तरनप्रीत सिंह सौंध ने शपथ ली। लुधियाना से इस बार दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है। शामचौरासी से विधायक डॉ. रवजोत सिंह ने शपथ ली है। जालंधर पश्चिम से विधायक मोहिंदर भगत ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।

    इन मंत्रियों ने ली शपथ

    • हरदीप सिंह मुंडिया
    • वरिंदर कुमार गोयल
    • तरनप्रीत सिंह सौंध
    • डॉ. रवजोत सिंह
    • मोहिंदर भगत

    किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग

    1. हरदीप सिंह मुंडियां- राजस्व पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन 
    2. बरिंदर कुमार गोयल- खान और भूविज्ञान, जल संसाधन, भूमि और जल का संरक्षण 
    3. रवजोत सिंह- लोकल गवर्मेंट, संसदीय मामले
    4. मोहिंदिर भगत- रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी, बागवानी
    5. तरणप्रीत सिंह सौंध- पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, लेबर हॉस्पिटलैलिटी, उद्योग और वाणिज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत

    बता दें कि एक दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसंपर्क, खनन और बागवानी विभाग संभाल रहे चेतन सिंह जौरामाजरा, राजस्व मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान से इस्तीफा ले लिया था।

    कब-कब हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार

    4 जुलाई 2022: अमन अरोड़ा, इंदरबीर निज्जर, फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, अनमोल गगन मान ने मंत्री पद की शपथ ली।

    7 जनवरी 2023: कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी का इस्तीफा, डा. बलबीर सिंह बने स्वास्थ्य मंत्री। चेतन सिंह जौड़ेमाजरा से स्वास्थ्य विभाग लिया गया। 5 और मंत्रियों के विभाग बदले गए।

    31 मई 2023: डॉ. इंदरबीर निज्जर को कैबिनेट से हटाया गया। बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डिया को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई गई।

    यह भी पढ़ें- Bhagwant Mann Cabinet: पंजाब कैबिनेट में चौथी बार बड़ा फेरबदल, 5 नए मंत्री लेंगे शपथ; अनमोल मान समेत 4 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा