Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagwant Mann Cabinet: पंजाब कैबिनेट में चौथी बार बड़ा फेरबदल, 5 नए मंत्री लेंगे शपथ; अनमोल मान समेत 4 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

    Updated: Sun, 22 Sep 2024 08:13 PM (IST)

    Bhagwant Mann Cabinet चौथी बार भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए सीएम भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से समय मांगा है। इस बार तीन मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाना तय है। वहीं पांच नए मंत्री बनाए जाएंगे। चौराशी के डॉ. रवजोत की एंट्री होगी। दोआबा के दोनों मंत्री कैबिनेट से आउट हो सकते हैं।

    Hero Image
    Bhagwant Mann Cabinet: पंजाब कैबिनेट में चौथी बार बड़ा फेरबदल।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दिल्ली के बाद अब आम आदमी पार्टी पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट विस्तार के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से समय मांग लिया है। राजभवन में एक सादे समारोह के दौरान नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता का शपथ दिलवाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम आदमी पार्टी की ढाई वर्ष पुरानी सरकार में यह चौथा मौका होगा जब कैबिनेट में फेरबदल किया जा रहा है। 4 मंत्रियों ने कैबिनेट पद से इस्तीफा दे दिया है। 5 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के सांसद बनने के बाद यह पद खाली है।

    ये चेहरे हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल

    खनन एवं भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और टूरिज्म मंत्री अनमोल गगन मान ने कैबिनेट पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, शाम चौरासी के डॉ. रवजोत सिंह, साहनेवाल के हरदीप सिंह मुंडिया, खन्ना विधान सभा के तरुणप्रीत सिंह सौंद और लहरा के बरिंदर कुमार गोयल और जालंधर पश्चिमी से उप चुनाव जीत कर आए मोहिंदर भगत नए कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं।

    विवादों में आ गए थे बलकार सिंह

    मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने का वायदा मुख्यमंत्री ने उप चुनाव के दौरान किया था। भगत खेल इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। जिसे लेकर लगता है कि सरकार भगत को खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंप सकती है। जो मीत हेयर के सांसद बनने के बाद से खाली पड़ा है। इस प्रकार आप सरकार दोआबा के दो मंत्रियों को इस्तीफा लेकर दो नए मंत्री बनाएगी। बलकार सिंह पिछले दिनों विवादों में फंसे थे। उनके एक विडियो को लेकर विपक्ष ने खासा हंगामा मचाया था।

    शादी के बाद अनमोल मान विभाग से निष्क्रिय

    विपक्ष ने बलकार सिंह का वीडियो राज्यपाल को भी भेजा था। जिसके कारण पार्टी ने जालंधर के उप चुनाव में बलकार सिंह को प्रचार से दूर रखा था। अनमोल गगन मान लगातार अपने विभाग में निष्क्रिय थी। उनकी पिछले दिनों शादी भी हुई थी। मान मुख्यमंत्री की पसंद नहीं थी। जबकि जौड़ामाजरा और जिंपा को क्यों हटाया जा रहा है इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। बता दें कि वर्तमान में पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त 14 मंत्री है। नियमानुसार सरकार मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बना सकती है।

    कब-कब हुआ मंत्रिमंडल में विस्तार व फेर बदल

    4 जुलाई 2022: अमन अरोड़ा, इंदरबीर निज्जर, फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जौड़ेमाजरा, अनमोल गगन मान ने मंत्री पद की शपथ ली।

    7 जनवरी 2023: कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी का इस्तीफा, डा. बलबीर सिंह बने स्वास्थ्य मंत्री। चेतन सिंह जौड़ेमाजरा से स्वास्थ्य विभाग लिया गया। 5 और मंत्रियों के विभाग बदले गए।

    31 मई 2023: डा. इंदरबीर निज्जर को कैबिनेट से हटाया गया। बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डिया को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई गई।

    यह भी पढ़ें- कोठी में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक हालत में दिखे युवक-युवती, रेड मारकर 5 को किया गिरफ्तार