विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 साल की दूरी के बाद आसान होगा वोट ट्रांसफर! पंजाब चुनाव 2027 में अकाली-भाजपा गठबंधन की असली परीक्षा

Published: Tue, 24 Nov 2026 12:47 PM (IST)

पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती वोट ट्रांसफर कराने की होगी। शीर्ष स्तर पर सहमति के बावजूद छह साल की दूरी के बाद ज़मीनी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना आसान नहीं है।

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक पूर्व कार्यक्रम में आपस में बातचीत करते हुए।

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक पूर्व कार्यक्रम में आपस में बातचीत करते हुए।

HighLights

  1. गठबंधन की मुख्य चुनौती वोट बैंक का आपसी ट्रांसफर।

  2. अकाली दल का ग्रामीण, भाजपा का शहरी वोट बैंक।

  3. 2027 चुनाव में पुराने मतभेद दूर करना होगा।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा दोबारा गठबंधन की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल सीटों का बंटवारा नहीं, बल्कि एक-दूसरे के वोट बैंक का आपस में ट्रांसफर कराना भी होगी। दोनों दलों के पारंपरिक मतदाता अलग-अलग सामाजिक और क्षेत्रीय आधार रखते हैं।

ऐसे में शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर गठबंधन का फैसला हो जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एक मंच पर लाना आसान नहीं होगा। अकाली दल का पारंपरिक आधार ग्रामीण पंजाब, खासकर सिख और किसान मतदाताओं में रहा है।

वहीं भाजपा का प्रभाव शहरी क्षेत्रों में हिंदू मतदाताओं और व्यापारिक वर्ग के बीच अधिक माना जाता है। पुराने गठबंधन के दौरान दोनों दलों के मतदाता एक-दूसरे के उम्मीदवारों को समर्थन देते रहे हैं, लेकिन 2020 में किसान आंदोलन के दौरान गठबंधन टूटने के बाद राजनीतिक परिस्थितियां बदल गईं।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन तय, दोपहर 1 बजे होगा एलान

भाजपा का बढ़ा वोट बैंक

भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में पंजाब में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया, जबकि अकाली दल का प्रदर्शन कमजोर रहा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को करीब 18.6 प्रतिशत और अकाली दल को करीब 13.4 प्रतिशत वोट मिले थे। दोनों का वोट प्रतिशत जोड़ने पर आंकड़ा करीब 32 प्रतिशत बनता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के वोट स्वतः एक-दूसरे को मिल जाएं।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन में टूटी थी 24 साल पुरानी दोस्ती, बादल ने लौटाया था पद्म विभूषण; पंजाब में फिर साथ दिखेगी SAD-BJP की जोड़ी

वोट बैंक पर रहेगी नजर

अकाली दल के सामने पंथक राजनीति में अपनी स्वीकार्यता वापस पाने की चुनौती है। वहीं भाजपा को ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करनी है। दोनों दलों के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच पुराने राजनीतिक मतभेद भी चुनाव प्रचार में असर डाल सकते हैं।

इसलिए 2027 का चुनाव इस गठबंधन के लिए केवल सीटों की संख्या का नहीं, बल्कि यह साबित करने का भी इम्तिहान होगा कि छह साल की दूरी के बाद दोनों दलों का पुराना वोट बैंक फिर एक साथ आ सकता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में साथ आने की तैयारी के बीच फंस सकता है CM चेहरे का पेंच, सुखबीर के नाम पर सहमत नहीं दिख रही भाजपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।