विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में साथ आने की तैयारी के बीच फंस सकता है CM चेहरे का पेंच, सुखबीर के नाम पर सहमत नहीं दिख रही भाजपा

By Rohit KumarEdited By: Prince Sharma
Published: Tue, 24 Nov 2026 12:01 PM (IST)

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है। अकाली दल सुखबीर बादल को सीएम चेहरा बनाना चाहता है, जबकि भाजपा इस पर अभी सहमत नहीं है।

सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पंजाब 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन की मजबूत संभावना

  2. मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर दोनों दलों के बीच पेंच फंसा

  3. अकाली दल सुखबीर बादल को सीएम चेहरा बनाने पर अड़ा

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की संभावनाएं भले ही मजबूत हो रही हैं, लेकिन साथ आने के बाद दोनों दलों के सामने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर नई चुनौती खड़ी हो सकती है।

अकाली दल चाहता है कि गठबंधन चुनाव में सुखबीर सिंह बादल को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश करे, जबकि भाजपा फिलहाल किसी एक नाम पर मुहर लगाने के पक्ष में नहीं बताई जा रही है।

अकाली दल के लिए यह सिर्फ मुख्यमंत्री पद का सवाल नहीं, बल्कि पार्टी के राजनीतिक नेतृत्व और भविष्य से भी जुड़ा है। पार्टी की कोशिश है कि गठबंधन में उसकी वरिष्ठ सहयोगी की भूमिका बनी रहे। ऐसे में सुखबीर बादल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की मांग उसके लिए स्वाभाविक है।

दूसरी ओर भाजपा पंजाब में अपना राजनीतिक आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। पार्टी इस बार पहले की तरह सीमित सीटों पर चुनाव लड़ने के बजाय अधिक सीटों पर दावेदारी कर रही है। ऐसे में वह चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर अकाली दल को पूरी राजनीतिक बढ़त देने से बचना चाहेगी।

राजनीतिक समीकरण यह भी है कि यदि गठबंधन में अकाली दल अधिक सीटों पर चुनाव लड़ता है तो सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद पर उसका दावा मजबूत होगा। भाजपा उपमुख्यमंत्री पद और सरकार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी चाह सकती है।

इसलिए गठबंधन की घोषणा के बाद भी मुख्यमंत्री चेहरे का सवाल दोनों दलों के बीच बातचीत का बड़ा विषय बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: अकाली-भाजपा गठबंधन के सामने उभरा तीसरा मोर्चा, किसान और पंथक धड़े एकजुट

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जल्द, 40 उम्मीदवारों को मिल सकती है जगह; आज होगी अहम बैठक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।