विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब चुनाव 2027: अकाली दल से गठबंधन पर भाजपा में खींचतान, पुराने नेताओं की नाराजगी बन सकती है चुनौती

Published: Tue, 24 Nov 2026 12:15 PM (IST)

पंजाब में अकाली दल संग गठबंधन की चर्चाओं के बीच भाजपा के भीतर दो राय सामने आई हैं। पुराने नेता अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं, जिससे पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

एक पूर्व कार्यक्रम में सुखबीर बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ।

एक पूर्व कार्यक्रम में सुखबीर बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ।

HighLights

  1. भाजपा में अकाली दल गठबंधन पर आंतरिक मतभेद उभरे।

  2. पुराने भाजपा नेता गठबंधन के विरोध में बताए जा रहे हैं।

  3. नेतृत्व के लिए पार्टी को एकजुट करना बड़ी चुनौती।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की चर्चाओं के बीच भाजपा के भीतर ही इस मुद्दे पर मतभेद सामने आने लगे हैं। पार्टी का एक वर्ग अकाली दल के साथ दोबारा हाथ मिलाने के पक्ष में है, जबकि पुराने भाजपा नेता इसके विरोध में बताए जा रहे हैं।

ऐसे में गठबंधन की घोषणा हो भी जाती है तो पार्टी के भीतर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करना नेतृत्व के लिए चुनौती होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने सार्वजनिक रूप से पार्टी के पुराने नेताओं और दूसरे दलों से भाजपा में आए नेताओं के बीच इस मुद्दे पर मतभेद होने की बात स्वीकार की है। उनका कहना है कि गठबंधन का फैसला पार्टी हाईकमान को करना है।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन तय, दोपहर 1 बजे होगा एलान

स्वतंत्र राजनीतिक की वकालत करते रहे हैं नेता

दरअसल, पंजाब भाजपा का एक वर्ग लंबे समय से अकाली दल से अलग होकर अपना स्वतंत्र राजनीतिक आधार तैयार करने की वकालत करता रहा है। किसान आंदोलन के बाद दोनों दलों के बीच आई दूरी और उसके बाद हुए राजनीतिक घटनाक्रम ने इस वर्ग की सोच को और मजबूत किया। भाजपा के कई नेता मानते हैं कि पार्टी को अपने दम पर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी जारी रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- छह साल बाद फिर साथ आएंगे भाजपा और अकाली दल! 2027 चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला तैयार

ग्रामीण नेटवर्क और भाजपा की दोहरी चुनौती

दूसरी तरफ गठबंधन के समर्थकों का तर्क है कि अकाली दल के पास ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन और कार्यकर्ताओं का नेटवर्क है। उसके साथ आने से भाजपा को उन क्षेत्रों में भी राजनीतिक आधार मिल सकता है, जहां पार्टी अभी कमजोर है।

ऐसे में भाजपा नेतृत्व के सामने दोहरी चुनौती होगी। एक तरफ अकाली दल के साथ सीटों और चुनावी रणनीति पर सहमति बनानी होगी, वहीं दूसरी तरफ अपने पुराने नेताओं को भी इस फैसले के साथ जोड़ना होगा। गठबंधन की असली परीक्षा केवल चुनावी मंच पर नहीं, बल्कि भाजपा के संगठन के भीतर भी होगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: अकाली-भाजपा गठबंधन के सामने उभरा तीसरा मोर्चा, किसान और पंथक धड़े एकजुट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।