विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छह साल बाद फिर साथ आएंगे भाजपा और अकाली दल! 2027 चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला तैयार

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:44 AM (IST)

पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले भाजपा और अकाली दल का गठबंधन लगभग तय हो गया है। सीटों के बंटवारे के तहत भाजपा 48 से 55 सीटों पर लड़ सकती है।

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

HighLights

  1. भाजपा-अकाली दल गठबंधन 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए लगभग तय।

  2. भाजपा 48-55 सीटों पर लड़ेगी, अकाली दल को मिलेंगी शेष सीटें।

  3. छह साल बाद दोनों दल फिर से साथ आने को तैयार।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच दोबारा गठबंधन की संभावनाएं लगभग सहमति तक पहुंच गई हैं। पिछले करीब एक महीने से दोनों दलों के बीच चल रही बातचीत अब अंतिम दौर में बताई जा रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सीटों के बंटवारे को लेकर भी एक संभावित फार्मूला सामने आया है।

इसके तहत भाजपा 117 विधानसभा सीटों में से करीब 48 से 55 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि अकाली दल के हिस्से में बाकी सीटें आ सकती हैं। दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर अटकलें उस समय तेज हुई थीं जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में NDA की सरकार बनने की बात कही थी।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात तथा भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी सीआर पाटिल की सक्रियता को भी महत्वपूर्ण संकेत माना गया।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन तय, दोपहर 1 बजे होगा एलान

2017 में 23 सीटों पर उतरी थी भाजपा

भाजपा इस बार पुराने 94-23 के सीट बंटवारे के फार्मूले पर चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं है। 2017 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल ने 94 और भाजपा ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। अब भाजपा अपने बढ़े हुए संगठनात्मक आधार और चुनावी दावेदारी के हिसाब से अधिक सीटें चाहती है।

दूसरी तरफ अकाली दल भी अपने पारंपरिक प्रभाव वाले क्षेत्रों में सीटें छोड़ने को लेकर सावधानी बरत रहा है। दोनों दलों के बीच यह समझ बनी है कि एक-दूसरे के मजबूत क्षेत्रों को ध्यान में रखकर चुनावी रणनीति तैयार की जाए।

यह भी पढ़ें- भाजपा-अकाली दल गठबंधन की घोषणा के साथ चंडीगढ़ की सियासत पर भी नजर, निगम चुनाव में बदलेंगे समीकरण

आज की औपचारिक घोषणा पर टिकी नजरें

सुखबीर बादल ने गठबंधन की अटकलों पर पहले कहा था कि कुछ दिनों में सबको पता चल जाएगा कि क्या होने वाला है। अब राजनीतिक हलकों में निगाहें दोनों दलों की औपचारिक घोषणा पर लगी हैं।

गठबंधन होने की स्थिति में भाजपा को ग्रामीण पंजाब में अकाली दल के संगठन का लाभ मिलेगा, जबकि अकाली दल को भाजपा के शहरी आधार और केंद्र में उसकी राजनीतिक ताकत का सहारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जल्द, 40 उम्मीदवारों को मिल सकती है जगह; आज होगी अहम बैठक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।