Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Assembly: कांग्रेस का सदन में हंगामा, स्‍पीकर ने 9 विधायक किए निलंबित; वडिंग को मार्शल ने निकाला बाहर

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 10:00 PM (IST)

    Punjab Assembly पंजाब विधानसभा में कांग्रेस ने हंगामा मचा दिया। इसके बाद स्‍पीकर ने 9 विधायक निलंबित किए। विधानसभा में भोजनावकाश के बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो राजा वडिंग बोल रहे थे। स्पीकर की ओर से कांग्रेस को बजट पर बोलने के लिए 28 मिनट का समय दिया था। मार्शल के आने के साथ ही कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी नजर आई।

    Hero Image
    कांग्रेस का सदन में हंगामा, स्‍पीकर ने 9 विधायक किए निलंबित

    कैलाश नाथ, चंडीगढ़। पंजाब विधान सभा में बजट पर बहस के लिए स्पीकर कुलतार संधवा द्वारा अधिक समय नहीं दिए जाने को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा किया।

    कांग्रेस के प्रदेश प्रधान व गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा अधिक समय मांगने की मांग और वेल में आने के बाद बढ़ते शोर-शराबे के बीच स्पीकर ने कांग्रेस के 9 विधायकों को नेम कर मार्शल को उन्हें सदन से बाहर छोड़ कर आने का आदेश दे दिया। इस दौरान स्पीकर को सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित भी करनी पड़ी। इस दौरान राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा के बीच भी हल्की बहस हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वड़िंग ने मांगा अधिक समय

    विधानसभा में भोजनावकाश के बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो राजा वड़िंग बोल रहे थे। स्पीकर की ओर से कांग्रेस को बजट पर बोलने के लिए 28 मिनट का समय दिया था। जिसमें अधिकांश समय विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ले चुके थे।

    वड़िंग ने अधिक समय मांगा तो जिसे स्पीकर ने अस्वीकार कर दिया। जिससे नाराज होकर वडिंग वेल में आ गए। बाजवा ने भी स्पीकर को बिजनेस एजवायजरी कमेटी (BAC) में हुए फैसले का हवाला देते हुए अधिक समय देने की मांग रखी।

    विधायकों ने अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर बनाया दबाव

    इस दौरान कांग्रेस के विधायक अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर स्पीकर पर दबाव बनाने लगे। बढ़ते शोर-शराबे के बीच स्पीकर ने संदीप जाखड़ को छोड़ कर सदन में मौजूद सभी 9 विधायकों को सस्पेंड (नेम) करते हुए मार्शल को उन्हें सदन से बाहर ले जाने का आदेश दिया और सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। इस दौरान वड़िंग और बाजवा के बीच हल्की बहस भी हुई। मार्शल के आने के साथ ही कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी नजर आई।

    यह भी पढ़ें: Punjab Politics: 'काले अंग्रेजों को भगाना है, पंजाब के सरकारी दफ्तर दिल्ली से...', जेल से बाहर आते ही गुस्साए रवनीत बिट्टू

    प्रताप सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, जूनियर अवतार हैनरी, हरदेव लाडी मार्शल कार्यवाही से पहले ही सदन से बाहर चले गए। जबकि राजा वड़िंग सदन में ही अड़ गए। वह कभी वेल में बैठ जाए तो कभी अपनी सीट पर। उसके साथ विधायक चौधरी विक्रमजीत सिंह और बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा थे। मार्शल द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद वड़िंग अपनी सीट से नहीं उठे।

    धक्‍केशाही पर उतर आई है सरकार: राजा वड़िंग

    इस दौरान सदन की कार्यवाही पुन: शुरू हो गई। जबकि वड़िग सदन में ही डटे हुए थे। जिस पर स्पीकर ने मार्शल को उन्हें सदन से बाहर ले जाने के लिए कहा। इस दौरान वड़िंग मार्शल से यह कहते हुए भी सुने गए कि कभी उनका समय भी आएगा। मार्शल बाद में राजा वड़िंग को धकेल कर सदन के बाहर ले गई। सदन के बाहर राजा वड़िंग ने कहा कि सरकार धक्केशाही पर उतर आई है। सदन में वह बजट पर बहस ही कर रहे थे लेकिन स्पीकर ने उन्हें समय नहीं दिया।

    यह भी पढ़ें: Chandigarh MC Budget 2024: चंडीगढ़ नगर निगम में नया विवाद, बीजेपी की गैर मौजूदगी में मेयर कुलदीप कुमार ने जारी किया बजट