Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र में भाजपा के 8 साल पूरे, चंडीगढ़ में 10 दिन तक चलेंगे कार्यक्रम, लोगों तक पहुंचने का ये है भाजपा का प्लान

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Mon, 09 May 2022 10:06 AM (IST)

    केंद्र में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से 10 दिवसीय सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर भाजपा की आज विशेष बैठक होने वाली है।

    Hero Image
    चंडीगढ़ भाजपा की विशेष बैठक अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में होगी।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। केंद्र में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से 10 दिवसीय सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत सेवा के विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस विषय पर आज चंडीगढ़ भाजपा की विशेष बैठक अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा महामंत्री रामवीर भट्टी चंद्रशेखर व महापौर सरबजीत कौर ढिल्लों सहित सभी पार्षद, जिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री मंडल अध्यक्ष व प्रकोष्ठ एवं विभागों के संयोजक उपस्थित होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर होने पर 30 मई से 14 जून तक भाजपा द्वारा देश भर में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण मनाया जाएगा। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में भी एक से 10 जून तक यह 10 दिवसीय पर्व मनाया जाएगा, जिसके तहत पूरे प्रदेश में शक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान युवा मोर्चा द्वारा विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा जबकि एस सी मोर्चा द्वारा बाबा साहब विश्वास रैली और चैपाल बैठक आयोजित की जाएगी इनके अलावा सभी मोर्चों द्वारा अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम भी किए जाएंगे तथा प्रदेश स्तर पर भी गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा।

    10 दिन में 75 घंटे आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की एक बुकलेट जारी करेंगे और 30 मई को प्रदेश स्तर पर भी यह बुकलेट चंडीगढ़ में भी जारी की जाएगी इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश स्तर पर 3 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। इसमें प्रदेश सचिव डॉ हुक्म चंद, प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र तायल व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित जिंदल शामिल है। इसी प्रकार की कमेटियां जिला में मंडल स्तर पर भी गठित की जाएगी बैठक में यह भी बताया गया कि भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए प्रदेश व जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है यह प्रशिक्षण शिविर प्रदेष स्तर व जिला स्तर पर होंगे व शहर से बाहर 3 दिवसीय रिहायशी प्रशिक्षण शिविर होंगे जिनमें कार्यकर्ता 3 दिन तक षहर से बाहर उसी स्थान पर रहकर पार्टी की कार्यशैली विचारधारा वह विभिन्न संगठनात्मक विषयों की जानकारी लेंगे तथा प्रशिक्षण

    ग्रहण करेंगे प्रशिक्षण देने के लिए विशेषज्ञ अलग-अलग समय पर अलग-अलग शिविरों में अलग-अलग विशेषज्ञों की टीम में आएंगे।