विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम आदमी क्लीनिक: हर मरीज की बीमारी का डाटा किया जा रहा रिकार्ड, इलाज में हो रहा सहायक

Published: Tue, 31 Dec 2024 07:04 PM (IST)

आम आदमी क्लीनिक को पेपर लैस करने की प्रक्रिया की सफलता के बाद अब पंजाब सरकार इसे पूरे स्वास्थ्य क्षेत्र ...और पढ़ें

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक हमारी और हमारी पार्टी का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक हमारी और हमारी पार्टी का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

डिजिटल टीम, चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से राज्य में खोले गए 872 आम आदमी क्लीनिक के काम करने का तरीका नजीर बनती जा रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले जो काम कोई भी सरकार नहीं कर पाई। वह अब हो रहा है। आम आदमी क्लीनिक में आने वाले सारे मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर उसके इलाज, दी जाने वाले दवाओं का डाटा इलेक्ट्रानिक रूप से रखा जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से बाकायदा आम आदमी क्लीनिक के डाक्टर से लेकर फार्मासिस्ट तक को टैब दिया हुआ है। इसका सारा डाटा स्वास्थ्य विभाग के पास सुरक्षित होता है। आम आदमी क्लीनिक में इलाज करवाने वाले 2.15 करोड़ से अधिक मरीजों का हेल्थ डाटा स्वास्थ्य विभाग के पास सुरक्षित है।

हर मरीज की मेडिकल हिस्ट्री तैयार करने का टारगेट

आम आदमी क्लीनिक को पेपर लैस करने की प्रक्रिया की सफलता के बाद अब पंजाब सरकार इसे पूरे स्वास्थ्य क्षेत्र में लागू करना चाहती है। पंजाब सरकार का लक्ष्य हरेक मरीज के बीमारी की हिस्ट्री को तैयार करने का है। ताकि गंभीर बीमारी होने की सूरत में इलाज करने वाले डाक्टर के पास मरीज के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध हो। आम आदमी क्लीनिक न सिर्फ लोगों की बीमारी का इलाज कर रही है बल्कि भविष्य में उन्हें सुरक्षित रखने का भी काम कर रही है।

यही कारण हैं कि नेरोबी में हुई ग्लोबल हेल्थ समिट में पंजाब के आम आदमी क्लीनिक माडल को विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ बताया गया। इस समिट में 82 देशों ने हिस्सा लिया था। 40 देशों ने तो इस माडल को अपनाने का फैसला लिया। क्योंकि आम आदमी क्लीनिक में न सिर्फ 80 प्रकार की दवाएं मुफ्त में दी जा रही है। बल्कि 38 प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट भी फ्री में किए जा रहे हैं। मुफ्त में किए जा रहे टैस्ट के जरिए पहले चरण में ही मरीजों की बीमारी का पता चल रहा है।

आम आदमी क्लीनिक हमारी और हमारी पार्टी का ड्रीम प्रोजेक्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक हमारी और हमारी पार्टी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। कहने को तो यह क्लीनिक है लेकिन देखा जाए तो मेहनतकश पंजाबी किसी गंभीर बीमारी के शिकार होने से पहले ही पहचाने जाए, उसका एक प्रयास है। बदलते खान-पान और तनाव के कारण कई प्रकार की बीमारियां हो रही है। शुगर, ब्लड प्रेशर, किडनी के रोगों का समय पर पता नहीं चल पाता है। जिससे वह भयानक रूप ले लेती है।

अगर समय पर ही लोगों को पता चले और समय पर इलाज हो तो लोगों को बड़ी बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसीलिए आम आदमी क्लीनिक में 38 प्रकार के टेस्ट फ्री किए जाते हैं। सबका डाटा मेनटेन किया जाता है और समय-समय पर इसका मूल्यांकन किया जाता है। हमारा लक्ष्य स्वस्थ व तंदरुस्त पंजाब का है। आम आदमी क्लीनिक उसी दिशा में एक कदम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।