विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'स्लीपर बसों पर कार्रवाई को पंजाब तक सीमित बताना गलत', केवल ढिल्लों की तीर्थयात्रा योजना पर केजरीवाल को चुनौती

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:54 PM (IST)

राज्य में स्लीपर बसों पर कार्रवाई और तीर्थयात्रा योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दल ने ...और पढ़ें

केवल सिंह ढिल्लों और अरविंद केजरीवाल।

केवल सिंह ढिल्लों और अरविंद केजरीवाल।

HighLights

  1. ढिल्लों ने स्लीपर बसों पर कार्रवाई को देशभर का मामला बताया।

  2. केजरीवाल पर तीर्थयात्रा योजना को लेकर झूठे दावे का आरोप।

  3. पंजाब सरकार पर बाहरी बस संचालकों को संरक्षण देने का आरोप।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने स्लीपर बसों पर कार्रवाई और तीर्थयात्रा योजना को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल इस मुद्दे पर झूठे दावे कर रहे हैं और पंजाब के बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

केवल सिंह ढिल्लों ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि स्लीपर बसों के खिलाफ मानवाधिकार आयोग की कार्रवाई केवल पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में ऐसी कार्रवाई हुई है। उन्होंने दावा किया कि एक साल में देशभर में 1000 बसों पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजी पंजाब के जैतो के नव त्रिंजण की पहल, कपास और खादी को मिली राष्ट्रीय पहचान

दूसरे राज्यों के संचालकों की ज्यादा फिक्र

ऐसे में इस कार्रवाई को केवल पंजाब से जोड़कर पेश करना सही नहीं है। ढिल्लों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार को राज्य के बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुरक्षा की चिंता करने के बजाय दूसरे राज्यों से आए बस संचालकों की ज्यादा फिक्र है। उन्होंने कहा कि पंजाब के ट्रांसपोर्टरों और पंजाबियों का हक छीनकर बाहरी बस संचालकों को संरक्षण देना ही आम आदमी पार्टी का मॉडल बन गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक रामिंदर सिंह ने थामा SAD का दामन; फिरोजपुर की राजनीति का बदला समीकरण

दिल्ली की तीर्थयात्रा योजना का दिया हवाला

भाजपा अध्यक्ष ने तीर्थयात्रा योजना को लेकर भी केजरीवाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार ने तीर्थयात्रा योजना बंद नहीं की है, तो फिर पंजाब में इसे बंद करने की बात क्यों की जा रही है?

उन्होंने केजरीवाल के आरोपों को झूठ पर झूठ बताते हुए कहा कि इस तरह के बयानों से वास्तविक मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है। ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और पंजाब के ट्रांसपोर्टरों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- बठिंडा में दीवारों पर लिखा 'चिट्टा ही चिट्टा', बेटे से परेशान मां बोली-  200 से 500 में मिलती है नशे की पुड़िया