पंजाब में निकाय उपचुनाव की सरगर्मी तेज, पटियाला और मोगा के 52 वार्डों के लिए 172 पर्चे दाखिल
पटियाला नगर निगम और मोगा जिले की दो नगर परिषदों के 52 वार्डों में उपचुनाव के लिए तीसरे दिन 100 ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
निकाय उपचुनावों के लिए पंजाब में नामांकन प्रक्रिया तेज हुई।
पटियाला और मोगा के 52 वार्डों में हो रहे उपचुनाव।
अब तक कुल 172 नामांकन पत्र दाखिल, निर्दलीय भी मैदान में।
राज्य ब्यूरो, जागरण, चंडीगढ़। पंजाब में नगर निकाय उपचुनावों को लेकर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार तक नामांकन के तीसरे दिन 100 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अब तक कुल 172 नामांकन पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों, मोगा जिले की बाघापुराना नगर परिषद के 15 वार्डों और धर्मकोट नगर परिषद के सात वार्डों में चुनाव होने हैं। इन कुल 52 वार्डों में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब की बेटी ने किया कमाल, ITI मानसा की जसप्रीत देशभर में प्रथम, छात्रा व प्रशिक्षक को 25-25 हजार का इनाम
निर्दलीय भी मैदान में, मुकाबला हुआ दिलचस्प
बुधवार को तीसरे दिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने से चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी और चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- 14 लाख के इनवेस्टमेंट से पराली का झंझट खत्म, खुली बंपर कमाई की राह! फरीदकोट के चाचा-भतीजे का जुगाड़ देख सभी हैरान
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक बढ़ेगी संख्या
राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक प्राप्त कुल 172 नामांकन इन 52 वार्डों में चुनावी मुकाबले की शुरुआती तस्वीर पेश कर रहे हैं। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की संख्या और राजनीतिक दलों की रणनीति स्पष्ट होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।